{"_id":"5d077f308ebc3e65b70788b5","slug":"shoaib-akhtar-slams-captain-sarfaraz-ahmed-brainless-captaincy-after-defeat-to-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvPAK: हार से मचा हाहाकार, बौखलाए अख्तर ने सरफराज को बताया 'बेवकूफ कप्तान'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvPAK: हार से मचा हाहाकार, बौखलाए अख्तर ने सरफराज को बताया 'बेवकूफ कप्तान'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 17 Jun 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शोएब अख्तर, सरफराज अहमद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारत से हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद निशाने पर हैं। अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने वर्ल्ड कप में भारत से मिली 89 रन से मिली हार के लिए सरफराज अहमद को जिम्मेदार ठहराया।
2 of 5
Sarfaraz Ahmed
- फोटो : social Media
अख्तर ने यहां तक कह दिया कि सरफराज की 'बेवकूफाना कप्तानी' की वजह से पाकिस्तान की टीम हारी। शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर विडियो पोस्ट कर सरफराज पर गुस्सा निकाला। बता दें कि अपनी फिटनेस और खेल को लेकर इस वक्त पाकिस्तानी टीम हर तरफ से घिरी हुई है। पाकिस्तानी फैंस भी उनपर जमकर सवाल उठा रहे हैं।
3 of 5
Shoaib Akhtar
- फोटो : file photo
शोएब ने विडियो में कहा, 'मुझे समझ में नहीं आता कि कोई कप्तान इतना अहमक (बेवकूफ) कैसे हो सकता है। सरफराज को क्या पता नहीं था कि हम लक्ष्य का पीछा करने में कितने कमजोर हैं। आपको पता होना चाहिए कि आपकी ताकत बल्लेबाजी नहीं गेंदबाजी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सरफराज अहमद
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि टॉस जीतना अहम था लेकिन सरफराज को पहले बल्लेबाजी चुननी चाहिए थी। उन्होंने कहा, 'आप टॉस जीतकर आधा मैच तो वही जीत गए लेकिन उसके बाद क्या किया। आपने पूरी कोशिश की कि मैच हार जाएं। बेवकूफाना कप्तानी और बेवकूफाना प्रबंधन।'
विज्ञापन
5 of 5
शोएब अख्तर
शोएब ने आगे कहा, 'आप लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाते। 1999 में टीम में इंजमाम, युसूफ, सईद अनवर, शाहिद अफरीदी जैसे बल्लेबाज थे लेकिन 227 रन नहीं बना सके। यह जोखिम लेना ही नहीं चाहिए था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।