टीम इंडिया ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को विश्व कप के 22वें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार सेंचुरी लगाई। इस शतक के साथ ही उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज किए। आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में ...
2 of 10
Rohit Sharma
- फोटो : amar ujala
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। मगर 23.5 ओवर में टीम इंडिया को केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा। वह 78 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 57 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। पहले विकेट के लिए केएल राहुल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर 136 रन की शानदार शतकीय साझेदारी की।
3 of 10
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
इसके बाद हिटमैन रोहित शर्मा ने भी ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 85 गेंदों में शानदार शतक लगाया। उन्होंने 29.6 ओवर में शादाब खान की गंद पर एक रन लेते हुए अपने वन-डे करियर का 24वां शतक लगाया।
4 of 10
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शतक के साथ रोहित शर्मा भारत की तरफ से आईसीसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2015 में एडिलेड में शतक जमाया था।
5 of 10
रोहित शर्मा
- फोटो : file photo
वहीं, इंग्लैंड में शतक लगाने के मामले रोहित शर्मा (चार शतक) दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के ही सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के चार शतकों की बराबरी की। इसके अलावा तीसरे नंबर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (तीन शतक) हैं।