आईसीसी विश्व कप 2019 का 22वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को बल्ला थमाया। विश्व कप में अबतक हुए 6 मुकाबलों में पाकिस्तान कभी भी भारत को हरा नहीं पाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों के दम पर पाकिस्तान को एक और हार देने उतरी है।
World Cup 2019: महामुकाबले में विराट का मास्टर स्ट्रोक, विजय शंकर को मिली टीम में जगह
ओपनर्स
शिखर धवन की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ओपनिंग करेंगे। राहुल ने आईपीएल के दौरान पंजाब की तरफ से ओपनिंग करते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी।
मध्यक्रम
मध्यक्रम का जिम्मा कप्तान विराट कोहली संभालेंगे। राहुल के ओपनिंग करेंगे की वदह से टीम ने चौथे नंबर पर ऑलराउंडर विजय शंकर को पाकिस्तान के खिलाफ उतारा है।
विकेटकीपर
पाकिस्तान के खिलाफ आज एमएस धोनी के हाथों में एक बार फिर से विकेट के पीछे और मध्यक्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी। खासकर धोनी से टीम ये उम्मीद करेगी कि वो आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बटोरे।
ऑलराउंडर
ऑलराउंडर के रुप में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या आज टीम में शामिल हैं और हार्दिक के साथ केदार जाधव भी एक अतिरिक्त ऑलराउंडर की भूमिका में खेल रहे हैं।