{"_id":"5d15a3438ebc3e3ced106e43","slug":"world-cup-2019-mohammed-shami-become-first-bowler-to-take-fastest-25-wickets-in-world-cup-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिछले मैच में हैट्रिक लेने वाले शमी का फिर चला जादू, वेस्टइंडीज को तहस-नहस कर बनाया अद्भुत रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पिछले मैच में हैट्रिक लेने वाले शमी का फिर चला जादू, वेस्टइंडीज को तहस-नहस कर बनाया अद्भुत रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए विश्व के मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। वेस्टइंडीज के मुकाबले में मोहम्मद शमी ने 4 विकेट चटकाए। शमी के इस प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 125 रन के बड़े अंतर से हराया।
2 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : social media
मोहम्मद शमी ने इस मैच में में 4 विकेट लेकर वर्ल्ड कप इतिहास में 25 विकेट अपने नाम कर लिए, इसके साथ ही शमी विश्व कप में सबसे तेज 25 विकेट चटकाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मोहम्मद शमी ने इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया है।
3 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : social media
ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क ने 10 पारियों में 25 विकेट चटकाए थे। वहीं, मोहम्मद शमी ने विश्व कप की सिर्फ 9 पारियों में 25 विकेट लेकर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मोहम्मद शमी ने 6.2 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए। यह मोहम्मद शमी के वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है साथ ही विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : social Media
मोहम्मद शमी ने इससे पहले अफागनिस्तान के खिलाफ भी 4 विकेट झटके थे। इसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी, जो उनके करियर और इस वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक है। वहीं, भारत के लिए वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले वे चेतन शर्मा के बाद शमी दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मिचेल स्टार्क
- फोटो : social media
विश्व कप में कम पारियों में 25 विकेट चटकाने के मामले में शमी और स्टार्क के बाद ट्रेंट बोल्ट 11 मैच, इमरान ताहिर 11,टिम साउदी 11 और लसिथ मलिंगा ने 12 मैच में 25 विकेट अपने नाम किए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।