World Cup 2019: बरसात होगी या पूरा होगा खेल, मैनचेस्टर में आज भी कल जैसा मौसम
कहा जा रहा है कि आज भी मौसम कुछ साफ रहने की उम्मीद नहीं है।मैनचेस्टर में सुबह छह के बजे के लगभग हल्की बारिश शुरू हो गई, लेकिन अनुमान है कि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा मौैसम साफ होता जाएगा।
मैनचेस्टर के समयानुसार मुकाबला सुबह 10.30 बजे शुरू होता है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट की मानें तो बुधवार को सुबह मैनचेस्टर में 11 बजे तक धूप खिली रहेगी और हल्के बदल भी आसमान में नजर आएंगे, लेकिन 12 बजे के करीब बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। इसके बाद दोपहर 1 बजे से धूप नहीं रहेगी और लगातार बादल छाए रहेंगे।
हालांकि, सुबह आई एक और रिपोर्ट के मुताबिक, आज मैनचेस्टर में बारिश की उम्मीद नहीं है। ओल्ड ट्रैफर्ड में आज बारिश की आशंका 10 प्रतिशत बताई जा रही है, लेकिन पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। बादल की वजह से खराब रोशनी मैच में बाधा डाल सकती है।अगर ऐसा होता है तो डकवर्थ लुईस नियम से मैच का फैसला होगा।
मालूम हो कि कल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन बना लिए थे। बारिश की वजह से खेल रुक गया था। आज न्यूजीलैंड की टीम यही से आगे खेलना शुरू करेगी।