फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया की सबसे रहस्यमयी झील, जिसका पानी पी लेने के बाद कोई नहीं बचता जिंदा

Wed, 10 Jul 2019 02:14 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 10 Jul 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
South Africa Mysterious Lake Fundudzi water secret
फुन्दूजी झील का रहस्य - फोटो : Social media

दुनिया में ऐसी कई खतरनाक झीलें हैं, जिनके रहस्य को आज तक कोई नहीं जान पाया है। एक ऐसी ही खतरनाक झील दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में है, जिसे फुन्दूजी झील के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस झील का पानी जो भी पी ले, वो जिंदा नहीं बचता। जल्द ही उसकी मौत हो जाती है। 

South Africa Mysterious Lake Fundudzi water secret
फुन्दूजी झील का रहस्य - फोटो : Social media

स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्राचीन समय में यहां से गुजर रहे एक कोढ़ी को यहां रहने वाले लोगों ने खाना खिलाने और आश्रय देने से मना कर दिया था, जिसके बाद वह उन लोगों को श्राप देकर उस झील में घुस गया और गायब हो गया। 

South Africa Mysterious Lake Fundudzi water secret
फुन्दूजी झील का रहस्य - फोटो : Social media

कहते हैं कि झील के अंदर से सुबह-सुबह ड्रम बजाने की आवाजें, जानवरों और लोगों की चीखें सुनाई पड़ती हैं। स्थानीय लोग यह भी बताते हैं कि इस झील की रक्षा पहाड़ों पर रहने वाला एक विशाल अजगर करता है, जिसे प्रसन्न करने के लिए हर साल वेंदा आदिवासी एक नृत्य उत्सव का आयोजन करते हैं, जिसमें कुंवारी लड़कियां नाचती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
South Africa Mysterious Lake Fundudzi water secret
फुन्दूजी झील का रहस्य - फोटो : Social media

कहते हैं कि इस झील का निर्माण प्राचीन समय में भूस्खलन के कारण मुटाली नदी का बहाव रुक जाने से हुआ था। अब ये रहस्य बना हुआ है कि इस नदी का पानी तो बिल्कुल साफ है, फिर इसमें ऐसा क्या है जिसे पीते ही लोगों की मौत हो जाती है। 

विज्ञापन
South Africa Mysterious Lake Fundudzi water secret
फुन्दूजी झील का रहस्य - फोटो : Social media

पानी के रहस्य को जानने के लिए कई बार कोशिश की गई, लेकिन हर बार जांचकर्ताओं को नाकामी ही हाथ लगी। कहते हैं कि साल 1946 में इस झील के पानी की सच्चाई जानने के लिए एंडी लेविन नाम का एक शख्स आया था। उसने वहां से पानी और कुछ पौधे लिए और चल दिया, लेकिन अचानक वह रास्ता भटक गया। ऐसा उसके साथ कई बार हुआ। इसके बाद उसने पानी और पौधा फेंक दिया, तब जाकर उसे सही रास्ता दिखाई दिया। हालांकि एक हफ्ते के बाद ही उसकी मौत हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed