फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज रोज बाउल से विश्व कप की शुरुआत करेगी टीम इंडिया, जानिए इस मैदान के बारे में सबकुछ

Wed, 05 Jun 2019 08:45 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 05 Jun 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Know the interesting facts about Rose Bowl ground India vs South Africa
रोज बाउल - फोटो : Amar Ujala
साउथैम्प्टन के खूबसूरत मैदान द रोज बाउल की स्थापना साल 2001 में हुई थी। यह इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लब हैंपशायर का घरेलू मैदान है। भारत यहां विश्व कप का अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा। यह नया बना मैदान है। आइए जानते हैं इस मैदान के बारे में...
World Cup 2019: Know the interesting facts about Rose Bowl ground India vs South Africa
रोज बाउल - फोटो : social Media

द रोज बाउल मैदान पर पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड बनाम श्रीलंका 16 से 20 जून के बीच 2011 में खेला गया था। यह टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच 2018 में इस मैदान पर आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड और भारत के बीच खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने भारत को 60 रनों से मात दी थी।

World Cup 2019: Know the interesting facts about Rose Bowl ground India vs South Africa
दक्षिण अफ्रीका

द रोज बाउल का मैदान नया बना है। इस मैदान पर एक भी विश्व कप का मैच नहीं खेला गया है। इस बार यहां कुल पांच मैच खेले जाएंगे। इस स्टेडियम कुल 15 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Know the interesting facts about Rose Bowl ground India vs South Africa
इंग्लैंड टीम - फोटो : social media

द रोज बाउल का मैदान बैटिंग के अनुकूल माना जाता है। 2017 से अब तक यहां का सबसे कम स्कोर 288 रन हैं, जबकि ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर 373/3 रन हैं। यह स्कोर इंग्लैंड ने पिछले महीने 11 मई को पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था, लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने भी 7 विकेट पर 361 रन का स्कोर किया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो भी टीम पहले बैटिंग करेगी उसकी कोशिश 350 रन से अधिक बनाने की होगी। 

विज्ञापन
World Cup 2019: Know the interesting facts about Rose Bowl ground India vs South Africa
The Rose Bowl - फोटो : social Media

इस ग्राउंड पर पहला टी-20 मुकाबला 13 जून 2005 को इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच हुआ था। इंग्लैंड ने इस मैच को 100 रनों से जीता था। आखिरी टी-20 मैच इस मैदान पर इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 21 जून 2017 को खेला गया, इंग्लैंड ने इस मैच को नौ विकेट से जीता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed