फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी और बलिदान बैज विवाद: जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

Sat, 08 Jun 2019 01:15 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 08 Jun 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Know about Ms Dhoni gloves Balidan badge and ICC rule regulations
एमएस धोनी और ग्लव्स विवाद - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने विकेटकीपिंग ग्लव्स पर बलिदान बैज का लोगो लगाया था। जिसके बाद गुरुवार को आईसीसी ने बीसीसीआई से अपील की, धोनी अपने ग्लव्स पर से बलिदान बैज का लोगो हटाकर अगले मैच में उतरे, जिसके बाद से पूरे देश में हंगामा मच गया।



आईसीसी ने कहा कि धोनी का अपने ग्लव्स पर बलिदान बैज लगाना उसके नियमों के विरुद्ध है। अब बीसीसीआई भी इस मामले में नरम पड़ता नजर आ रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की माने तो खुद धोनी भी अपने दस्तानों से बलिदान बैज हटाने को राजी हो गए हैं।

मालूम हो कि महेंद्र सिंह धोनी को 2011 में टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि से नवाजा गया था। उसके बाद साल 2015 में धोनी ने पैरा फोर्सेज के साथ बुनियादी ट्रेनिंग और फिर पैराशूट से कूदने की स्पेशल ट्रेनिंग भी पूरी की जिसके बाद धोनी को पैरा रेजिमेंट में शामिल किया गया और उन्हें ये बैज लगाने की अनुमति दी गई।

World Cup 2019: Know about Ms Dhoni gloves Balidan badge and ICC rule regulations
MS Dhoni - फोटो : social Media

धोनी ने क्या पहना था?

सोशल मीडिया पर बरसी टिप्पणियों को आकर्षित करने वाले प्रतीक चिन्ह को पैरा (विशेष बलों) के बैज के समान गढ़ा गया है। जिसे एक डैगर को पंखों के साथ बनाया गया है, हालांकि, पैरा मिलिट्री बैज में 'बालिदान' शब्द भी है, जो धोनी द्वारा पहने गए दस्ताने पर बने निशान से गायब था।

World Cup 2019: Know about Ms Dhoni gloves Balidan badge and ICC rule regulations
MS Dhoni - फोटो : Social Media

क्या है बीसीसीआई का रुख?

बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति के प्रमुख ने इस आधार पर आईसीसी के दावे का खंडन करते हुए कहा कि, धोनी ने आईसीसी के किसी भी नियमों का उल्लंघन नहीं किया है, क्योंकि उनके दस्ताने पर बने लोगों में अर्धसैनिक रेजिमेंटल का खंजर नहीं है। बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति (सीओए) ने शुक्रवार को आईसीसी से धोनी को लोगो के साथ दस्ताने पहनने की अनुमति देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Know about Ms Dhoni gloves Balidan badge and ICC rule regulations
आईसीसी

क्या कहता है, आईसीसी का नियम

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के लोगो और ड्रेस कोड के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी तय ड्रेस या किट से छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। यहां तक कि उस पर किसी प्रकार का दूसरा रंग भी नहीं इस्तेमाल किया जा सकता। ड्रेस पूरी तरह से साफ होनी चाहिए और उसके रंग में भी कोई परिवर्तन नहीं होना चाहिए। 

नियमों के मुताबिक किसी भी खिलाड़ी, बोर्ड या फिर संस्थान को किसी विशेष लोगो या बदलाव के लिए पहले से अनुमति मांगनी होगी। आईसीसी से अप्रूवल मिलने के बाद ही ड्रेस में कुछ बदलाव के साथ प्लेयर मैदान में उतर सकता है।


विज्ञापन
World Cup 2019: Know about Ms Dhoni gloves Balidan badge and ICC rule regulations
आईसीसी - फोटो : social Media

क्या कहता है, आईसीसी का नियम

आईसीसी के मुताबिक किसी भी प्लेयर को तीन से ज्यादा लोगो अपनी ड्रेस पर इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। ग्लव्स पर सिर्फ मैन्युफैक्चरर का ही लोगो हो सकता है। खिलाड़ी और टीम के अधिकारियों को आर्म बैंड या ड्रेस के जरिए कोई भी निजी मेसेज देने की अनुमति नहीं है। हालांकि आईसीसी के क्रिकेट ऑपरेशंस डिपार्टमेंट से अनुमति लेने के बाद ऐसा किया जा सकता है।

आईसीसी के नियमों के मुताबिक किसी भी तरह के राजनीतिक, धार्मिक संदेश को जारी के लिए अनुमति नहीं मिल सकती। संदेह को खत्म करते हुए आईसीसी ने यह भी अपने नियमों में स्पष्ट किया है कि यदि कोई बोर्ड या टीम किसी संदेश को लेकर मंजूरी देती है और आईसीसी असहमत है तो फिर अंतिम निर्णय अंतरराष्ट्रीय संस्था का ही माना जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed