फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चहल की आंद्रे रसेल को चेतावनी, मैच से पहले कहा- यह IPL नहीं World Cup है

Mon, 24 Jun 2019 06:02 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 24 Jun 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: it wont be like IPL yuzvendra Chahal warns Andre Russell
युजवेंद्र चहल-आंद्रे रसेल - फोटो : Amar Ujala

विश्व कप में वेस्टइंडीज से मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का मानना है, कि टी-20 लीग में शानदार बल्लेबाजी करने वाले आंद्रे रसेल समेत कैरेबियाई बल्लेबाजों के लिए भारत के खिलाफ मैच में दबाव अलग किस्म का होगा। वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में प्रवेश की दौड़ से लगभग बाहर है और रसेल की चोट ने उसकी समस्याएं और बढ़ा दी है।

World Cup 2019: it wont be like IPL yuzvendra Chahal warns Andre Russell
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI

अब तक विश्व कप के चार मैचों में छह से कम की औसत से सात विकेट ले चुके चहल ने कहा कि हमने रणनीति बनाई है। रसेल आक्रामक बल्लेबाज है, लेकिन हमने उसे काफी गेंदबाजी की है। उन्होंने कहा कि अपने देश के लिए खेलना आईपीएल खेलने से एकदम अलग है। इसमें मैच जीतने का दबाव उन पर भी उतना ही होगा जितना हम पर है। वो जीत के लिए बेचैन हैं और फॉर्म में वापसी करने की कोशिश में जुटे हैं। हालात एकदम अलग हैं।

World Cup 2019: it wont be like IPL yuzvendra Chahal warns Andre Russell
युजवेंद्र चहल - फोटो : social Media

रसेल चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। चहल ने कहा 'रसेल चार बल्लेबाजों के आउट होने के बाद आते हैं और उन्हें भी पता है कि ऐसे हालात में कैसे खेलना है। हम भी मैच के मुताबिक रणनीति बनाएंगे।’ ंअफगानिस्तान के खिलाफ कम स्कोर वाले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अपनी उपयोगिता साबित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: it wont be like IPL yuzvendra Chahal warns Andre Russell
युजवेंद्र चहल - फोटो : bcci

चहल ने कहा कि हमने 230 से कम रन बनाए थे, जिसके नकारात्मक और सकारात्मक दोनों पहलू हैं। इस तरह के मैच जीतने पर हौसला मिलता है कि हम कम स्कोर वाले मैच भी जीत सकते हैं। उन्होंने कठिन पिच पर अर्धशतक बनाने वाले केदार जाधव की तारीफ करते हुए कहा,'पहली पारी में केदार की बल्लेबाजी शानदार थी जब पिच टर्न ले रही थी। हमें लगा कि हम 270 के करीब रन बना लेंगे, लेकिन उन्होंने इतनी अच्छी गेंदबाजी की कि हम 30-40 रन पीछे रह गए।’

विज्ञापन
World Cup 2019: it wont be like IPL yuzvendra Chahal warns Andre Russell
आंद्रे रसेल - फोटो : फाइल फोटो

चहल ने कहा, 'गेंदबाजी में हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा डॉट गेंद डालने का था ताकि आखिरी ओवर्स में उन्हें छह या सात की औसत से रन बनाने हों। कई बार आप 350 रन बनाकर भी हार जाते हैं और कई बार 250 रन बनाकर भी जीत जाते हैं, यह मानसिकता की बात है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed