फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: इन पांच खिलाड़ियों में बसती है भारत की जान, आज करेंगे अफगानिस्तान का काम तमाम

Sat, 22 Jun 2019 01:22 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 22 Jun 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Five Indian Players who play big role against Afghanistan match
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social Media

विश्व कप में भारत शनिवार को साउथैम्पटन में अपना पांचवा मुकाबला अफगानिस्तान से खेलेगा। टीम इंडिया की ये पूरी कोशिश होगी, वो इस मैच को जीतकर विश्व कप के अंतिम चार के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत करे।



अफगानिस्तान के खिलाफ ये पांच भारतीय खिलाड़ी ना सिर्फ भारत की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं, बल्कि रिकॉर्डों की झड़ी भी लगा सकते हैं। आइए जानते हैं, कौन हैं टीम इंडिया के वो पांच खिलाड़ी।

World Cup 2019: Five Indian Players who play big role against Afghanistan match
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस विश्व कप में शानदार लय में हैं। अब तक खेले तीन मैचों में उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक जड़े हैं। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित ने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी और 140 रन की शानदार पारी खेली थी। अफगानिस्तान के खिलाफ भी वह टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाने में अहम साबित होंगे। 

World Cup 2019: Five Indian Players who play big role against Afghanistan match
विराट कोहली - फोटो : social Media

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने 77 रन की शानदार पारी खेली थी । नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आने के बाद कोहली क्रीज पर समय बितातें हैं और उसके बाद तेजी से रन बटोरने में माहिर हैं। कोहली अपने कंधों पर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में सक्षम हैं। खासकर वह स्पिन को बेहतरीन तरीके से खेलते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Five Indian Players who play big role against Afghanistan match
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media

हार्दिक पांड्या अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से अफगानिस्तान की टीम पर हावी हो सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक ने दो विकेट चटकाए थे और बीच के ओवर्स में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से तेजी से रन बटोरते हैं। हार्दिक बीच के ओवर्स में किफायती गेंदबाजी कर अफगानी बल्लेबाजों को रन बनाने से रोक सकते हैं, साथ ही विकेट भी चटका सकते हैं। 


 
विज्ञापन
World Cup 2019: Five Indian Players who play big role against Afghanistan match
Jasprit Bumrah - फोटो : social Media

जसप्रीत बुमराह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों में अपना खौफ पैदा कर दिया है। बुमराह ना सिर्फ डेथ ओवर्स में बल्लेबाजों पर नकेल कस रहे हैं बल्कि शुरू के ओवर में विकेट भी झटकने में सफल हो रहे हैं। अफगानी बल्लेबाजों को भी जल्द पवेलियन लौटाने में बुमराह अहम रोल निभाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed