फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: 'डार्क हॉर्स' न्यूजीलैंड को धूल चटाने को तैयार टीम इंडिया के ये पांच धुरंधर

Sat, 15 Jun 2019 10:38 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 15 Jun 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019:Five Indian Cricket Team players who play big role against New Zealand match
टीम इंडिया - फोटो : social Media

टीम इंडिया गुरुवार को नॉटिघंम के ट्रेंटब्रिज मैदान पर जब न्यूजीलैंड से भिड़ेगी तो उसका इरादा विश्व कप में जीत की हैट्रिक लगाने का होगा। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम ने वर्ल्ड कप में खेले अपने तीनों मुकाबले जीते हैं। न्यूजीलैंड की टीम बेहद ही संतुलित नजर आ रही है। टीम इंडिया भी अपने दोनों मैच जीते हैं। पिछेल मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय टीम का मनोबल काफी बढ़ा है। कल के मैच में टीम इंडिया की पूरी कोशिश होगी कि वो न्यूजीलैंड को पटखनी देकर अपना जीत की लय बरकरार रखे। 'डार्क हॉर्स' न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने में टीम इंडिया के ये पांच खिलाड़ी अहम साबित होंगे। आइए जानते हैं वो पांच खिलाड़ी कौन हैं?

World Cup 2019:Five Indian Cricket Team players who play big role against New Zealand match
रोहित शर्मा

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस विश्व कप में शानदार खेल रहे हैं। दोनों मैचों में उन्होंने शानदार पारी खेली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने धवन के साथ मिलकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी और पचासा जड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वह टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाने में अहम साबित होंगे। हिटमैन रोहित एक बार क्रीज पर जमने के बाद विपक्षी टीम के आक्रमण को तहस नहस कर सकते हैं।

World Cup 2019:Five Indian Cricket Team players who play big role against New Zealand match
विराट कोहली - फोटो : social Media

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी विश्व कप में शानदार खेल रहे हैं। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आने के बाद कोहली क्रीज पर जमकर तेजी से रन बटोरने में माहिर हैं। वह आखिरी के ओवर्स तक मैदान पर रहने की कोशिश करते हैं और डेथ ओवर्स में खूब रन बटोरते हैं। कोहली किसी भी परिस्थिति में क्रीज पर जमकर तेजी से रन बटोर सकते है। पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने 82 रन की शानदार पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019:Five Indian Cricket Team players who play big role against New Zealand match
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media

हार्दिक पांड्या एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से विपक्षी टीम पर हावी हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने कुछ लंबे हिट्स लगाकर तेजी से रन बनाए थे। कंगारुओं के खिलाफ उन्होंने 27 गेंदों में 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हार्दिक बीच के ओवर्स में किफायती गेंदबाजी कर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोक सकते हैं साथ ही विकेट भी चटका सकते हैं। 

विज्ञापन
World Cup 2019:Five Indian Cricket Team players who play big role against New Zealand match
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

जसप्रीत बुमराह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों में अपना खौफ पैदा कर दिया है। बुमराह ना सिर्फ डेथ ओवर्स में बल्लेबाजों पर नकेल कस रहे हैं बल्कि शुरू के ओवर में विकेट भी झटकने में सफल हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह ने तीन विकेट चटकाए थे। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को भी जल्द पवेलियन लौटाने में सक्षम हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed