विश्व कप 2019 का रोमांच चरम पर है। हालांकि बरसात जरूर कुछ मुकाबलों में विलेन का काम कर रही है, लेकिन फैंस यही चाहेंगे कि रविवार को होने वाला भारत-पाकिस्तान का मैच किसी भी वजह से रद्द न हो। आपसी रिश्तों की वजह से द्विपक्षीय सीरीज न खेलकर सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट्स में भिड़ने वाले दोनों ही देशों में क्रिकेट धर्म की तरह पूजा जाता है, ऐसे में हर क्रिकेट फैन अपनी ही टीम की जीत की दुआएं करेगा। चलिए इस खास मौके पर आपका पाकिस्तान क्रिकेट और भारतीय सिनेमा से जुड़ा एक मशहूर पुराना किस्सा सुनाते हैं।
क्रिकेट मैदान पर बल्लेबाजों को अपनी रफ्तार से डराने वाले शोएब अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा खुलासा किया था कि सुनने वालों के पैर से जमीन खिसक गई थी।
शोएब ने बताया कि भारत दौरे पर एक बार उनकी मुलाकात क्यूट सी दिखने वाली एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे से हुई थी और वो उन्हें देखते ही अपना दिल दे बैठे थे।
4 of 7
सोनाली शोएब
- फोटो : social media
इतना ही नहीं सोनाली की फिल्म 'इंग्लिश बाबू देसी मैम' देखने के बाद शोएब सोनाली के इतने बड़े फैन बन गए कि उनकी तस्वीर अपने बटुए में रखने लगे थे। उनके कमरे की दीवार सोनाली के पोस्टर्स से भरी पड़ी थी।
5 of 7
सोनाली बेंद्रे और शोएब अख्तर
पहली ही मुलाकात में दिल की पिच पर क्लीन बोल्ड होने वाले अख्तर ने सोच लिया था यदि सोनाली बेंद्रे ने उनका प्रपोजल ठुकरा दिया तो वह उनका किडनैप करवा लेंगे। हालांकि ये बात उन्होंने मजाकिया लहजे में कही थी।