फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने आखिरी विश्व कप मैच में ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए क्रिस गेल

Fri, 05 Jul 2019 10:25 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 05 Jul 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Chris Gayle missed to break the Brian Lara record in the match against Afghanistan
क्रिस गेल - फोटो : social Media

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। गेल वनडे में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के एक अहम रिकॉर्ड को तोड़ने से पहले ही पवेलियन लौट गए। 

World Cup 2019: Chris Gayle missed to break the Brian Lara record in the match against Afghanistan
क्रिस गेल - फोटो : social Media

गेल अफगानिस्तान के खिलाफ यदि और 13 रन बना लेते तो वह लारा को पीछे छोड़ वनडे में वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाते। पारी के छठे ओवर में दौलत जादरान की बाहर जाती गेंद पर शॉट खेलने के चक्कर में गेल ने विकेटकीपर इकरम अली को आसान सा कैच दे दिया और आउट हो गए। गेल ने 18 गेंदों में 7 रन बनाए।
 

World Cup 2019: Chris Gayle missed to break the Brian Lara record in the match against Afghanistan
CHRIS GAYLE

गेल के पास ब्रायन लारा को पीछे छोड़ नया कीर्तिमान स्थापित करने का एक सुनहार मौका था, लेकिन वह इसे भूना नहीं पाए। यह विश्व कप गेल का आखिरी विश्व कप है और वह वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी बार विंडीज के लिए ओपनिंग करने उतरे। गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास का एलान कर दिया है। भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज में संभवतः वह अपना आखिरी मैच खेलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Chris Gayle missed to break the Brian Lara record in the match against Afghanistan
chris gayle

गेल 298 एकदिवसीय मैचों में 10393 रन बना चुके हैं, जबकि लारा ने 299 वनडे मैच खेलकर 10405 रन बनाए हैं। गेल अगर अफगानिस्तान के खिलाफ और 13 रन बना लेते, तो वह वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाते, हालांकि गेल यदि वेस्टइंडीज में विश्व कप के बाद होने वाली भारत-वेस्टइंडीज की सीरीज में खलेंगे तो लारा के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का उनके पास मौका होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed