फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोमांचक मोड़ पर पहुंचा World Cup 2019, दो टीमें हुईं टूर्नामेंट से बाहर

Mon, 24 Jun 2019 02:54 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 24 Jun 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Afghanistan and South Africa are officially out of the race of semifinals
विश्व कप ट्रॉफी - फोटो : social Media

विश्व कप में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस टूर्नामेंट का 30वां मुकाबला खेला गया। इसमें पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 49 रन से हराकर सेमीफाइनल की बची-खुची उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत इस विश्व कप में बेहद ही निराशाजनक रही। अब इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के सफर से पहले ही दो टीमें नॉकआउट राउंड की दौड़ से बाहर हो गईं हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो दो टीमें।

 



 
World Cup 2019: Afghanistan and South Africa are officially out of the race of semifinals
South Africa vs Pakistan

विश्व कप के 30 मैच होने के बाद टूर्नामेंट की अंकतालिका दिलचस्प हो गई है। न्यूजीलैंड 6 मैचों में 11 अंकों के साथ शीर्ष पर है। दूसरे नंबर पर 10 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 6 मैचों में से 5 मैच जीते हैं। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया 9 अंकों के साथ तीसरे और वर्ल्ड कप 2019 की मेजबान इंग्लैंड 8 अंकों के साथ चौथे पायदान पर बनी हुई हैं। हालांकि भारत ने इन तीनों टीमों से एक कम 5 मैच ही खेले हैं।
 

World Cup 2019: Afghanistan and South Africa are officially out of the race of semifinals
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली टीमों में अफगानिस्तान की टीम है, जिसका अब तक खाता भी नहीं खुल पाया है। अफगानिस्तान को 6 मैचों में लगातार 6 हार झेलनी पड़ी है। अफगानी युवा टीम शुरुआत से ही अंकतालिका में 10वें नंबर पर है। जिसकी वजह से ये टीम वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई है। अफगानिस्तान इस रेस से बाहर होने वाली टीम नहीं है। उसके साथ दक्षिण अफ्रीका भी नॉकआउट राउंड की दौड़ से बाहर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Afghanistan and South Africa are officially out of the race of semifinals
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

अफगानिस्तान के बाद बाहर होने वाली दूसरी टीम दक्षिण अफ्रीका है, जिसने 7 में से 5 मुकाबले हारे हैं, जबकि सिर्फ एक मैच में उसे जीत हासिल हुई है, साथ ही एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा है। इस तरह खराब नेट रनरेट के साथ द. अफ्रीका के तीन अंक हैं और वो इस विश्व कप की अंकतालिका में 9वें स्थान पर एक कमजोर टीम की तरह खड़ी है। वह पाकिस्तान से मिली हार के बाद सेमीफाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई है।अफगानिस्तानी टीम 6 मुकाबलों में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम है जो इस टूर्नामेंट में एक बार फिर से चोकर्स साबित हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed