फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Womens World Cup: वर्ल्ड कप के दौरान छाईं बुमराह की पत्नी संजना गणेशन, 10 तस्वीरों के जरिए जानें उनके बारे में सबकुछ

Wed, 09 Mar 2022 12:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 12:06 PM IST
सार

जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन महिला विश्व कप के दौरान लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी शानदार एंकरिंग के अलावा अपने पहनावे को लेकर भी वो चर्चा में रही हैं। एक मैच के दौरान उन्होंने यूक्रेन के झंडे से मिलती ड्रेस पहनी थी, जो चर्चा का विषय बनी थी। 
 

विज्ञापन
Women's World Cup 2022 Know All About Jasprit Bumrah's Wife Sanjana Ganesan in Photos
संजना गणेशन और जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
महिला विश्व कप 2021 में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। पाकिस्तान के खिलाफ 107 रन की जीत के बाद भारत की महिला टीम चर्चा में है। इसके साथ ही भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन भी चर्चा में हैं। संजना इस विश्व कप में एंकरिंग कर रही हैं और अलग-अलग वजहों से चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी शानदार एंकरिंग का जलवा पहले भी दिख चुका है और महिला विश्व कप में भी यह जारी है। इसके अलावा संजना अपने पहनावे को लेकर भी चर्चा में रही हैं। एक मैच के दौरान उन्होंने यूक्रेन के झंडे से मिलती ड्रेस पहनी थी, जो चर्चा का विषय बनी थी।


यहां हम बता रहे हैं कि संजना कैसे स्पोर्ट्स एंकर बनी और कब जसप्रीत बुमराह से मिली। इसके बाद दोनों की शादी कैसे हुई। 
Women's World Cup 2022 Know All About Jasprit Bumrah's Wife Sanjana Ganesan in Photos
संजना गणेशन - फोटो : सोशल मीडिया
छह मई 1991 को जन्मी संजना गणेशन की शुरुआती पढ़ाई पुणे के बिशप स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने सिम्बोसिस इंस्टिट्यूट, पुणे से इंजीनियरिंग की है। वो पढ़ने में बहुत तेज थीं और सिम्बोसिस में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला। 
Women's World Cup 2022 Know All About Jasprit Bumrah's Wife Sanjana Ganesan in Photos
संजना गणेशन - फोटो : सोशल मीडिया
इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद संजना ने आईटी और डिजिटल मार्केटिंग फर्म में नौकरी की। उन्होंने लगभग एक साल तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Women's World Cup 2022 Know All About Jasprit Bumrah's Wife Sanjana Ganesan in Photos
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन - फोटो : social media
संजना ने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने एमटीवी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया था। वह फेमिना ऑफिशियल गॉरजियस भी रही हैं।
विज्ञापन
Women's World Cup 2022 Know All About Jasprit Bumrah's Wife Sanjana Ganesan in Photos
संजना गणेशन और अश्विन कौल - फोटो : सोशल मीडिया
एमटीवी स्प्लिट्सविला के सातवें सीजन के दौरान संजना गणेशन ने अश्विन कौल को डेट किया और काफी चर्चा में रही थीं। हालांकि, हाथ की चोट के चलते उन्हें इस शो से बाहर होना पड़ा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed