फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहां मैं जन्मी, वहां डबल सेंचुरी बनाई...धन्यवाद

Sun, 09 Oct 2016 09:04 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sun, 09 Oct 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
WISHES FOR KOHLI IN SOCIAL MEDIA AFTER HITTING DOUBLE CENTURY
विराट कोहली - फोटो : getty

टेस्ट मैचों में कप्तान के तौर पर विराट कोहली दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इंदौर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल में कोहली ने दोहरा शतक पूरा किया और कुल 211 रन बनाए. इस साल का उनका ये  दूसरा दोहरा शतक है। विराट की इस उपलब्धि के बाद भारत में सोशल मीडिया पर 'विराट कोहली' ट्रेंड करने लगा और लोग उन्हें बधाई देने लगे। 

कोहली, इंदौर में डबल सेंचुरी बनाई...धन्यवाद: लता

WISHES FOR KOHLI IN SOCIAL MEDIA AFTER HITTING DOUBLE CENTURY
विराट कोहली - फोटो : getty

बॉलीवुड की नामी गायिका लता मंगेशकर ने लिखा, "इंदौर में मेरा जन्म हुआ। उसी शहर में आज विराट कोहली ने डबल सेंचुरी बनाई. मैं उन्हें बहुत बधाई देती हूं. धन्यवाद।"


 क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, "आपको नमस्कार विराट. फोकस, सकारात्मकता और दृढ़ता का क्या बढ़िया प्रदर्शन किया है।"

कोहली, इंदौर में डबल सेंचुरी बनाई...धन्यवाद: लता

WISHES FOR KOHLI IN SOCIAL MEDIA AFTER HITTING DOUBLE CENTURY
विराट कोहली - फोटो : getty

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने लिखा, "एक ही साल के भीतर दूसरे दोहरे शतक के लिए बधाई विराट कोहली. रहाणे आपने भी अच्छा खेला। भारतीय टीम का बढ़िया प्रदर्शन रहा।"

एक यूज़र अभिषेक लिखते हैं, "टेस्ट में दो शतक बनाने के लिए आपको बधाई विराट कोहली।" जॉय पाल ने लिखा, "विराट कोहली यह साबित करते रहते हैं कि क्यों वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ हैं और सबसे बढ़िया कप्तान बनने वाले हैं.... बधाई।"

प्रयाग सोनार लिखते हैं, "सचिन का स्टाइल, सहवाग की आक्रामकता, द्रविड का धैर्य, गांगुली का एग्रेशन और धोनी का नेतृत्व मिला कर जो बनता है वो विराट कोहली है।" प्रतीक अमीन ने लिखा, "विराट कोहली एक अलग ही श्रेणी के खिलाड़ी हैं. ऐसा लगता है कि वे अपनी कप्तानी का भरपूर मज़ा ले रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली, इंदौर में डबल सेंचुरी बनाई...धन्यवाद: लता

WISHES FOR KOHLI IN SOCIAL MEDIA AFTER HITTING DOUBLE CENTURY
विराट कोहली - फोटो : getty

अब्दुल अहद सिद्दीकी लिखते हैं, "विराट कोहली सबसे महान भारतीय बल्लेबाज हैं लेकिन मुझे लगता है कि उनकी तुलना में सचिन और गावस्कर ज्यादा अच्छे गेंदबाज़ों का सामना करते थे।"

विराट कोहली का ये 48वां टेस्ट मुक़ाबला है. वो अब तक 47 टेस्ट मैचों में 3326 रन बना चुके हैं. इनमें 12 शतक और 12 अर्ध शतक शामिल हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed