भारत वेस्टइंडीज के बीच वन-डे सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। भारतीय टीमयों ने शानदार खेल दिखाकर टी-20 सीरीज अपने नाम किया था। वन-डे सीरीज की शुरुआत भी विराट सेना जीत के साथ करना चाहेगी। एक-दो खिलाड़ियों को छोड़ दें, तो सब अपने रंग में नजर आ रहे हैं। विंडीज की टीम भी बदलाव के साथ वन-डे सीरीज में उतरेगी। क्रिस गेल इस सीरीज में कैरेबियाई टीम की ओपनिंग की कमान संभालेंगे। टीम इंडिया की पूरी कोशिश होगी, वह जीत के साथ वन-डे सीरीज का आगाज करें। इस जीत को हासिल करने के लिए इन पांच खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी, क्योंकि इनके प्रदर्शन के दम पर ही जीत मुमकिन हो सकती है।
WIvIND: ये पांच धुरंधर विंडीज के खिलाफ पहले वन-डे में लिखेंगे टीम इंडिया की जीत की इबारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिखर धवन
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने टी-20 सीरीज में निराश किया, लेकिन उनके पास वन-डे में मौका होगा कि वह रन बनाएं। विश्व कप के दौरान अंगूठे में लगी चोट के बाद उनके बल्ले से रन निकलने बंद हो गए हैं। धवन इस मैच में अपने फॉर्म में वापसी करते हैं, तो टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी और जिस आक्रमकता के साथ धवन पारी को ओपन करने के लिए जाने जाते हैं, अगर उस अंदाज आज चल गए तो फिर विंडीज के गेंदबाजों के पसीने छूट जाएंगे।
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने दूसरे टी-20 मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 67 रन की जबरदस्त अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित का फॉर्म विश्व कप से अपने चरम पर है। उन्होंने दूसरे टी-20 मैच में शॉर्ट गेंदों के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया था। सीरीज के आखिरी मैच में उन्हें आराम दिया गया। नई उर्जा के साथ हिटमैन एक बार फिर से वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में अपने लंबे हिट्स का जलवा गुयाना के मैदान पर बिखेरेंगे।
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बल्ले से शतक निकले मानो एक अरसा हो गया है। हर सीरीज में दो-तीन शतक जड़ने वाले कोहली के बल्ले से रन तो बन रहे हैं, लेकिन उस अंदाज से नहीं, जिसके लिए उन्हें रन मशीन कहा जाता है। आखिरी टी-20 में उन्होंने 59 रन बनाए थे। सीरीज के पहले वन-डे मैच में एक बड़ी पारी खेलकर कोहली चाहेंगे कि टीम को जीत दिलाएं।
रवींद्र जडेजा
टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी-20 सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की है। विंडीज के बल्लेबाजों के लिए जडेजा की स्पिन गेंद परेशानी खड़ी कर सकती है। जडेजा पारी के बीच में तेजी से अपने ओवर पूरे करते हैं और विपक्षी बल्लेबाजों को रन बनाने के मौके नहीं देते। आज के मैच में भी वह अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।