फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WIvIND: पहले वन-डे में इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, क्या ऐसी होगी प्लेइंग XI?

Thu, 08 Aug 2019 12:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 08 Aug 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Dream Xi and Predicted eleven of Indian cricket team vs West Indies in First ODI
टीम इंडिया - फोटो : social Media

टी-20 श्रृंखला में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद भारत गुरुवार को मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में उतरेगा। विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार के बाद यह भारत का इस प्रारूप में पहला मैच होगा। सलामी बल्लेबाजी और नंबर चार पोजिशन पर एक बार फिर पूरी दुनिया की निगाह होगी। ऐसे में आइए जानते हैं किस परफेक्ट इलेवन के साथ टीम इंडिया गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान में उतरेगी।



Dream Xi and Predicted eleven of Indian cricket team vs West Indies in First ODI
शिखर धवन, विराट कोहली और रोहित शर्मा

विश्व कप के दौरान चोटिल हुए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस मैच के साथ एकदिवसीय प्रारूप में वापसी करेंगे। भारत की ओर से 130 मैचों में 17 शतक जड़ने वाले धवन एक बार फिर रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए दिखेंगे और ऐसे में लोकेश राहुल को चौथे नंबर पर उतरना पड़ सकता है। कप्तान विराट कोहली अपने पसंदीदा तीसरे नंबर पर उतरेंगे।

Dream Xi and Predicted eleven of Indian cricket team vs West Indies in First ODI
मनीष पांडेय और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषभ पंत एक बार फिर से विकेटकीपर की भूमिक निभाते नजर आएंगे। तीसरे टी-20 की तरह नंबर छह पर उनसे विस्फोटक पारी की उम्मीद होगी। मध्यक्रम के एक अन्य स्थान के लिए दावेदारी मनीष पांडेय और श्रेयस अय्यर के बीच होगी। पांडेय टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए और समय आ गया है कि टीम प्रबंधन अय्यर को मौके देने पर विचार करे और देखे कि वह कैसा प्रदर्शन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dream Xi and Predicted eleven of Indian cricket team vs West Indies in First ODI
कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल - फोटो : पीटीआई

कलाई के दो युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव में से किसी एक को ही जगह मिलनी की उम्मीद है। एक हफ्ते के अंदर दो देशों में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे जबकि नवदीप सैनी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट में पदार्पण करेंगे।

विज्ञापन
Dream Xi and Predicted eleven of Indian cricket team vs West Indies in First ODI
टीम इंडिया फैंस - फोटो : सोशल मीडिया

संभावित प्लेइंग XI: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर/मनीष पांडे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा/केदार जाधव, कुलदीप यादव/युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, खलील अहमद और नवदीप सैनी।

भारतीय दल: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed