फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब युवा थे तब टीम इंडिया के इस स्टार क्रिकेटर से खौफ खाते थे विराट कोहली

Thu, 30 Nov 2017 10:06 AM IST
डिजिटल टीम- अमर उजाला डॉट कॉम
डिजिटल टीम- अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 30 Nov 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
why virat kohli scared of bishan singh bedi as delhi coach
विराट कोहली - फोटो : SOCIAL SITE

विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया सफलता के शिखर छू रही है और उन्होंने फिटनेस का स्तर भी अलग स्तर पर स्थापित कर दिया है। जब बात कोहली के फिटनेस स्तर की हो तो सभी ने देखा होगा कि वो कैसे एक के बाद एक विशाल पारियां खेलते आए हैं और अपनी टीम के साथियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसका परिणाम यही है कि भारतीय टीम इस समय विश्व की सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग टीम बन चुकी है।

why virat kohli scared of bishan singh bedi as delhi coach
विराट कोहली और बिशन सिंह बेदी - फोटो : PTI

हालांकि, विराट ने बुधवार को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उद्घाटन वार्षिक कॉन्क्लेव के मौके पर एक खुलासा किया। बिशन सिंह बेदी से प्रमाण पत्र, दिल्ली कैप और विशेष ट्रॉफी हासिल करने के बाद कोहली ने खुलासा किया कि पूर्व भारतीय कप्तान बेदी के बतौर दिल्ली कोच रहते हुए उन्हें फिटनेस को लेकर काफी खरीखोटी सुनना पड़ी थी।

why virat kohli scared of bishan singh bedi as delhi coach
विराट कोहली और शर्मीला टैगोर - फोटो : PTI

कोहली ने कहा, 'बिशन सर से अवॉर्ड हासिल करना सम्मान की बात है। फिटनेस की महत्ता को नहीं समझना और बेदी सर से अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 क्रिकेट के समय में दूर भागना क्योंकि वो हमे फिटनेस पर ध्यान देने के लिए बोलते थे, मेरी जिंदगी अब ऐसी है जैसी सर ने काफी पहले कही थी। इसलिए बेदी सर के कारण कई लोग सफल हो पाए हैं। धन्यवाद सर।'

विज्ञापन
विज्ञापन
why virat kohli scared of bishan singh bedi as delhi coach
विराट कोहली और बिशन सिंह बेदी - फोटो : PTI

29 वर्षीय विराट ने कहा, 'जब मैं क्रिकेट खेलने के लिए इस एसोसिएशन में आया तो मैं भी दिल्ली क्रिकेट के सुपर स्टार्स को देखता था। मैंने इनसे बहुत कुछ सीखा और उनके जैसा बनना चाहा। इनके साथ खेलना और फिर टीम इंडिया की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है। उम्मीद करता हूं कि मैं लगातार अपनी क्षमता पूर्वक काम करूं और अपनी टीम को फायदा दिलाऊं।'

विज्ञापन
why virat kohli scared of bishan singh bedi as delhi coach
दिल्ली के दिग्गज क्रिकेटर्स - फोटो : PTI

कोहली ने आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि देश को सम्मान दिलाऊं और टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए युवाओं को प्रेरित कर सकूं। मैं लोगों को बोलना चाहता हूं कि टेस्ट क्रिकेट का दामन थामे। दिल्ली में खेलने वाले युवाओं को मेरा संदेश है कि टेस्ट क्रिकेट खेलने पर ध्यान दें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed