{"_id":"58398b7e4f1c1bd14d13af50","slug":"why-father-yograj-singh-will-not-attend-yuvraj-s-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवराज की शादी में आखिर क्यों शामिल नहीं होंगे पिता योगराज!!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवराज की शादी में आखिर क्यों शामिल नहीं होंगे पिता योगराज!!
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 27 Nov 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये बात पूरे देश में आग की तरह फैल चुकी है कि टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार रहे युवराज सिंह 30 नवंबर को फिल्म अभिनेत्री हेजल कीच के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन ये क्या उनके पिता युवराज की जिंदगी के सबसे अहम मौके पर उपस्थित नहीं रहेंगे।
युवराज की शादी में आखिर क्यों शामिल नहीं होंगे पिता योगराज!!
युवराज सिंह, योगराज सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
जी हां, युवराज के पिता योगराज बेटे युवराज की शादी में उपस्थित नहीं रहेंगे। शबनम सिंह को तलाक दे चुके योगराज सिंह ने इस बात की पुष्टी कर दी है। 30 नवंबर को चंडीगढ़ से 40 किमी दूर स्थित फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा में आयोजित होने वाली शादी नें उपस्थित नहीं रहेंगे।
युवराज की शादी में आखिर क्यों शामिल नहीं होंगे पिता योगराज!!
मां शबनम सिंह के साथ गुरुद्वारा पहुंचे युवराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक योगराज सिंह ने कहा कि अपने बड़े बेटे की शादी में मौजूद न रह पाना उनका दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि यह शादी पंजाब के डेरे में आयोजित हो रही है इस कारण मैं वहां मौजूद नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवराज की शादी में आखिर क्यों शामिल नहीं होंगे पिता योगराज!!
युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी
योगराज ने आगे कहा कि मैंने युवराज की मां को यह बात पहले ही बता दी थी कि यदि इस शादी में कोई डेरा या धार्मिक गुरु जुड़ेंगे, तो मैं इसमें भाग नहीं लूंगा। क्योंकि मैं सिर्फ भगवान में विश्वास करता हूं धार्मिक गुरुओं में नहीं।
विज्ञापन
युवराज की शादी में आखिर क्यों शामिल नहीं होंगे पिता योगराज!!
युवराज सिंह शादी
- फोटो : instagram
युवी-हेजल की शादी की सिख रीति रिवाजों के अनुसार होने वाली 'आनंद कार्ज' की रस्म फतेहगढ़ स्थित दुफेरा साहिब गुरुद्वारा में संपन्न होगी, जिसमें फतेहगढ़ साहिब के संत अजीत सिंह हंसाली वाले सहित परिवार तकरीबन 60 नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद रहेंगे। युवराज और उनकी मां की इन दो डेरों में आस्था है। शादी से पहले भी युवराज कई बार इन जगहों पर जाते रहे हैं। युवराज और हेजल ने अपनी सगाई के बाद भी इन दो डेरों में दर्शन के लिए आए थे।