{"_id":"6ad3265970928aff72089737","slug":"kaif-says-india-must-build-a-strong-bowling-attack-citing-lessons-from-1983-2011-and-2024-world-cup-wins-2026-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैफ ने दिया सफलता का मंत्र: बताया- 1983-2011 और 2024 की विश्वकप जीत में क्या था एक जैसा, जिससे सीखे मौजूदा टीम","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
कैफ ने दिया सफलता का मंत्र: बताया- 1983-2011 और 2024 की विश्वकप जीत में क्या था एक जैसा, जिससे सीखे मौजूदा टीम
Sat, 17 Oct 2026 01:10 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:10 PM IST
सार
मोहम्मद कैफ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय गेंदबाजी के प्रदर्शन पर चिंता जताते हुए 1983, 2011 और 2024 के विश्व कप फाइनल का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि खिताब जीतने के लिए मजबूत गेंदबाजी जरूरी है। कैफ ने गेंदबाजों को लगातार मौके देने और कप्तान श्रेयस अय्यर से आक्रामक रणनीति अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
मोहम्मद कैफ
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतना है तो उसे अपनी गेंदबाजी मजबूत करनी होगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए टीम को 1983, 2011 और 2024 के विश्व कप की जीत से सबक लेने की सलाह दी है। उनका मानना है कि बड़े खिताब जीतने के लिए मजबूत गेंदबाजी आक्रमण जरूरी है और कप्तान की जिम्मेदारी है कि वह ऐसी टीम तैयार करे।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भारतीय गेंदबाजी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। अनुभव की कमी के साथ दबाव में सही गेंद डालने और योजनाओं को सटीक तरीके से लागू करने में भी टीम जूझती दिखी है। कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए वीडियो में कहा कि इतिहास गवाह है कि अच्छी गेंदबाजी करने वाली टीमें ही बड़े खिताब जीतती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
1983 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ कपिल देव
- फोटो : twitter
तीन विश्व कप जीत, गेंदबाजी की अहम भूमिका
कैफ ने 1983, 2011 और 2024 के विश्व कप फाइनल का उदाहरण देते हुए कहा कि इन तीनों खिताबी जीत में भारतीय गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा, 'अगर आप 1983 विश्व कप का फाइनल देखें तो हमने अपनी गेंदबाजी के दम पर जीत हासिल की थी। 2011 के फाइनल में हमने श्रीलंका को 270 रन पर रोका और जीत दर्ज की। 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में भी हमने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 170 से ज्यादा रन के लक्ष्य का बचाव किया। इतिहास यही बताता है कि अच्छी गेंदबाजी करने वाली टीम आपको ट्रॉफी जिताती है।' कैफ ने आगे कहा कि कप्तान की जिम्मेदारी है कि वह मजबूत गेंदबाजी आक्रमण तैयार करे। मौजूदा हालात में टीम को काफी काम करने की जरूरत है और गेंदबाजी से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

चैंपियन टीम इंडिया
- फोटो : IANS
गेंदबाजों को लगातार मौके देने की जरूरत
पूर्व क्रिकेटर ने गेंदबाजों को टीम में लगातार मौके देने की भी वकालत की। उनके मुताबिक, खिलाड़ियों को बार-बार टीम से अंदर-बाहर करने के बजाय उन्हें सीखने और खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए। कैफ ने रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले बिश्नोई को मौका मिला, लेकिन अब न तो वह और न ही कुलदीप लगातार खेल पा रहे हैं। उन्होंने जहीर खान का भी जिक्र किया, जो 2003 विश्व कप के दौरान युवा थे। समय के साथ उन्होंने अपने खेल में सुधार किया और 2011 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत में योगदान दिया। कैफ के अनुसार, जहीर को लगातार समर्थन मिला और उन्हें टीम से बाहर नहीं किया गया।

भारतीय टीम
- फोटो : ANI
श्रेयस अय्यर को गेंदबाजों से क्या कहना चाहिए?
शनिवार को होने वाले पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले कैफ ने कप्तान श्रेयस अय्यर को भी अहम सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसे मैदानों पर, जहां केवल रन रोकने की रणनीति कारगर नहीं होती, गेंदबाजों को विकेट लेने के इरादे से उतरना चाहिए। कैफ ने कहा, 'श्रेयस अय्यर को सभी गेंदबाजों से साफ कहना होगा कि ऐसी पिचों पर हमें आक्रामक गेंदबाजी करनी है, जहां केवल रन रोकने की कोशिश करके बचा नहीं जा सकता। हमें विकेट लेने के बारे में सोचना होगा। फिलहाल हम गेंदबाजी में सटीकता और अपनी योजनाओं को सही ढंग से लागू नहीं कर पा रहे हैं।'