फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत को गुलाबी गेंद से क्रिकेट पर क्यों है ऐतराज?

Tue, 01 Aug 2017 07:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: शरद मिश्रा
amarujala.com- Presented by: शरद मिश्रा Updated Tue, 01 Aug 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
Why BCCI Wants to stay Away from future of pink-ball cricket in India
डे-नाइट टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया,  दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने गुलाबी गेंद से दिन रात के टेस्ट मैचों में रूचि दिखाई है लेकिन भारत ने इस ओर अभी तक कोई विशेष पहल नहीं की है। भारत में पिछले साल ग्रेटर नोएडा में गुलाबी गेंद में दलीप ट्राफी के सभी मैचों का आयोजन किया था। 

भारत को गुलाबी गेंद से क्रिकेट पर क्यों है ऐतराज?

Why BCCI Wants to stay Away from future of pink-ball cricket in India
दिलीप ट्रॉफी - फोटो : getty
इसके बाद से बीसीसीआई ने इस दिशा में कोई बड़ा कदम नहीं उठाया है। लोधा पैनल की सिफारिश के बाद कानूनी विवाद इसके पीछे की वजह हो सकती है। पूर्व प्रेसीडेंट अनुराग ठाकुर और पूर्व सचिव अनुराग शिर्के ने ने हालांकि इसमें दिलचस्पी दिखाई थी। बाद में इन्हें अपने पद से हटना पड़ा। दलीप ट्राफी के बाद बीसीसीआई ने इस पर किसी खिलाड़ी या कप्तान से इस पर बात नहीं की है।  

भारत को गुलाबी गेंद से क्रिकेट पर क्यों है ऐतराज?

Why BCCI Wants to stay Away from future of pink-ball cricket in India
पिंक बॉल - फोटो : Wikipedia
गौर हो कि 2007 के दौर में टी-20 को देश में ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिली थी लेकिन बाद में भारत में ही आईपीएल के रूप में टी-20 सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ है। गुलाबी गेंद का क्रिकेट भी कहीं इसी तरह बाद में यहां सर्वाधिक लोकप्रिय ना हो जाए। हालांकि अभी इसकी शुरुआत में काफी आशंका के बादल नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को गुलाबी गेंद से क्रिकेट पर क्यों है ऐतराज?

Why BCCI Wants to stay Away from future of pink-ball cricket in India
Pink Ball - फोटो : Getty
बोर्ड के एक अधिकारी कहते हैं कि देश में क्रिकेट विभिन्न परिस्थितियों में खेला जाता है। लिहाजा गुलाबी गेंद से यहां क्रिकेट खेल एक मुश्किल कवायद है। वैसे कहा जा रहा है कि गुलाबी गेंद के क्रिकेट का भविष्य अब सौरव गांगुली के हाथों में है। वह अगर आवश्यक समझेंगे तो देश में गुलाबी गेंद से क्रिकेट के मैच करा सकते हैं। गांगुली बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कोलकाता में स्‍थानीय स्तर पर गुलाबी गेंद से क्रिकेट के मैच आयोजित करवा चुके हैं।
विज्ञापन

भारत को गुलाबी गेंद से क्रिकेट पर क्यों है ऐतराज?

Why BCCI Wants to stay Away from future of pink-ball cricket in India
गुलाबी गेंद - फोटो : getty
बोर्ड ने गुलाबी गेंद की ‌निर्माता कंपनियों से भी किसी तरह की बात नहीं की है। इन कंपनियो को पिछले सीजन में काफी अधिक संख्या में गुलाबी गेंद बनाने के लिए कहा गया था। लेकिन‌ अभी तक इन कंपनियों को किसी तरह का आर्डर नहीं दिया गया है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed