फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजकोट टेस्ट में ये तीन खिलाड़ी ले सकते हैं रोहित शर्मा की जगह?

Mon, 07 Nov 2016 01:34 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Nov 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
who will replace rohit sharma in team india
अर्द्धशतक लगाने के बाद अपना बल्ला हवा में उठाते रोहित शर्मा, भारत बनाम न्यूजीलैंड, 1 टेस्ट, कानपुर

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत बुधवार से राजकोट में होगी। दोनों टीमें इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए राजकोट पहुंच चुकी हैं। लेकिन टीम इंडिया के कप्तान और कोच के मन में सिर्फ एक ही बात गूंज रही है कि चोटिल होकर टीम से बाहर होने वाले रोहित शर्मा की जगह कौन सा खिलाड़ी लेगा।


 

राजकोट टेस्ट में ये तीन खिलाड़ी ले सकते हैं रोहित शर्मा की जगह?

who will replace rohit sharma in team india
विराट कोहली - फोटो : PTI

हालांकि कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले इस उलझन में हैं कि रोहित की जगह किसे खिलाया जाए। रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में तीन अर्धशतक जड़कर निचले क्रम को मजबूत किया था। साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए खुद के चयन पर उठ रहे सवालिया निशानों पर विराम लगाया था। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित ने निराश किया। उन्हें अंत में चोट लग गई और एक बार फिर उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। 
 

राजकोट टेस्ट में ये तीन खिलाड़ी ले सकते हैं रोहित शर्मा की जगह?

who will replace rohit sharma in team india
अमित मिश्रा - फोटो : getty
इंग्लैंड के खिलाफ रोहित की जगह टीम इंडिया में करुण नायर और हार्दिक पांड्या को शामिल किया गया है। ये दो खिलाड़ी ही रोहित की जगह लेने के सबसे बड़े उम्मीदवार हैं। रोहित अब तक टीम में एक अतिरिक्त बल्लेबाज की तरह खेल रहे थे, लेकिन उनके टीम से बाहर जाने के बाद विराट के पास एक अतिरिक्त गेंदबाज को टीम में शामिल करने का विकल्प खुल गया है। ऐसे में अश्विन और जड़ेजा के अलावा फॉर्म में चल रहे अमित मिश्रा को भी टीम में पांचवें गेंदबाज के रूप में शामिल कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकोट टेस्ट में ये तीन खिलाड़ी ले सकते हैं रोहित शर्मा की जगह?

who will replace rohit sharma in team india
हार्दिक पांड्या - फोटो : getty
हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला वनडे में अपने वनडे करियर का आगाज किया और पहले ही मैच में मैन ऑफ द मैच बने। उन्हें सीरीज में चार मैच खेलने का मौका मिला। पांड्या ने गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। इसी कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह दी गई। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पांड्या ने 16 मैचों में 27.96 की औसत से 727 रन बनाए हैं जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 22 विकेट हासिल किए हैं। बतौर गेंदबाज पांड्या का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/61 है। 

 
विज्ञापन

राजकोट टेस्ट में ये तीन खिलाड़ी ले सकते हैं रोहित शर्मा की जगह?

who will replace rohit sharma in team india
करुण नायर - फोटो : फाइल फोटो
वहीं करुण नायर को मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने का अच्छा अनुभव है। मौजूदा रणजी सीजन में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए असम के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। करुण 37 प्रथमश्रेणी मैचों में 52. 68 की औसत से 2845 रन बना चुके हैं। जिसमें 8 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। इस वजह से उनका दावा भी पक्का हो जाता है। करुण एक पार्टटाइम गेंदबाज भी हैं जो जरूरत पड़ने पर गेंदबाज की भूमिका भी निभा सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed