इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पिछली पांच सीरीज में से भारत को महज 2 सीरीज में जीत हासिल हुई है। पिछले आठ साल से टीम इंडिया इंग्लैंड से एक भी सीरीज नहीं जीत सकी है। महेंद्र सिंह धोनी का करिश्मा इंग्लैंड के खिलाफ कतई नहीं चल सका। वह अब संन्यास से चुके हैं और टीम इंडिया की कमान युवा विराट कोहली के हाथों में हैं। विराट के पास अपने को एक बेहतर कप्तान साबित करने का मौका है जिस तरह विराट ने श्रीलंका, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज
{"_id":"581f11664f1c1b5310b371e6","slug":"can-kohli-stop-winning-streak-of-england-against-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजों से धोनी की हार का बदला क्या ले पाएंगे कोहली?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंग्रेजों से धोनी की हार का बदला क्या ले पाएंगे कोहली?
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजों से धोनी की हार का बदला क्या ले पाएंगे कोहली?
विराट कोहली
- फोटो : getty
साल 2007 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को राहुल द्रविड़ की कप्तानी में उनके ही घर में 1-0 से मात दी थी। इसके बाद साल 2008 में भारत दौरे पर भी इंग्लैंड को मुंह की खानी पड़ी थी। लेकिन इसके बाद 8 साल में भारत इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है।
अंग्रेजों से धोनी की हार का बदला क्या ले पाएंगे कोहली?
विराट कोहली
- फोटो : getty
साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का सूपड़ा साफ हो गया था। टीम इंडिया की चार मैचों की सीरीज में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद साल 2012 में भारत दौरे पर आई इंग्लैंड ने घर का शेर कही जाने वाली टीम इंडिया को 2-1 से मात दी थी। इससे पहले केवल ऑस्ट्रेलिया ही भारत को भारत में हराने में सफल रही है। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को साल 2004 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजों से धोनी की हार का बदला क्या ले पाएंगे कोहली?
विराट कोहली
- फोटो : getty
साल 2014 में टीम इंडिया ने धोनी के नेतृत्व में एक बार फिर इंग्लैंड का दौरा किया। वहां भी भारत को 3-1 से हार मिली। इस सीरीज में सुखद बात यह रही कि क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को मात दी थी। हालांकि इस सीरीज के बाद दोनों ही टीमों में बड़े पैमाने पर बदलाव हो चुके हैं। टीम इंडिया की कमान विराट कोहली के हाथों में है जो सामने से टीम का नेतृत्व करते हैं।
विज्ञापन
अंग्रेजों से धोनी की हार का बदला क्या ले पाएंगे कोहली?
विराट कोहली
- फोटो : getty
इंग्लैंड की टीम धोनी के लिए करियर की सबसे कठिन चुनौती रही है। धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ 15 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया जिसमें से टीम इंडिया को 9 में हार और 2 में जीत हासिल हुई। जबकि 4 टेस्ट ड्रॉ रहे।