चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में पंजाब के लिए कमाल करने वाले वैभव अरोड़ा एक मैच के बाद ही स्टार बन चुके हैं। अपने पहले आईपीएल मैच में रॉबिन उथप्पा और मोईन अली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट करके अरोड़ा रातों रात स्टार बन चुके हैं। आने वाले मैचों में अगर उनका प्रदर्शन ऐसा ही रहता है तो भारतीय टीम में भी उन्हें जगह मिल सकती है। हालांकि, उनके लिए आईपीएल तक का सफर इतना आसान नहीं था। साल 2017 में वो बाइक दुर्घटना में चोटिल हो गए थे और एक साल तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहे थे। इसके बाद उन्होंने शहर बदला और उनकी किस्मत भी बदल गई।
2 of 12
वैभव अरोड़ा
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के खिलाफ मैच में अरोड़ा ने चार ओवरों में 21 रन देकर दो विकेट लिए। उनकी 14 गेंदों में पर चेन्नई के बल्लेबाज कोई रन नहीं बना सके। पंजाब ने पावरप्ले के अंदर चेन्नई के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। इसमें वैभव अरोड़ा का अहम योगदान था।
3 of 12
वैभव अरोड़ा
- फोटो : IPL/BCCI
वैभव के कमाल की बदौलत पंजाब ने चेन्नई को 18 ओवर के अंदर आउट कर दिया। चेन्नई की टीम यह मैच 54 रन हारी। इस सीजन यह चेन्नई की लगातार तीसरी हार थी। आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब चेन्नई किसी सीजन के शुरुआती तीनों मैच हार गई है।
4 of 12
वैभव अरोड़ा
- फोटो : IPL/BCCI
24 साल के वैभव को पंजाब की टीम ने आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में दो करोड़ की कीमत पर खरीदा था। उनका बेस प्राइस 20 लाख था। वैभव इससे पहले कोलकाता की टीम का हिस्सा थे और इस बार भी कोलकाता उन्हें खरीदना चाहती थी, लेकिन पंजाब ने बाजी मार ली और वैभव को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
5 of 12
वैभव अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
वैभव पंजाब के लिए प्रैक्टिस मैच में भी कमाल की गेंदबाजी कर रहे थे और गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा रहे थे। उनकी शानदार गेंदबाजी को देखते हुए ही मयंक ने उन्हें तीसरे मैच में मौका दिया और इसके बाद वैभव ने कमाल का प्रदर्शन किया।