फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Time Travel: 1932 से आया शख्स 2050 में पहुंच गया, पुलिस को दिखाए हैरान करने वाले सबूत और फिर हो गया गायब

Tue, 24 Dec 2024 02:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 02:30 PM IST
सार

Time Travel: स्वघोषित समय यात्री ने अधिकारियों को साल 1950 के दस्तावेज दिखाए। उस समय उसकी उम्र सिर्फ 25 साल थी। उसके पास उसकी प्रेमिका की भी फोटो थी।

विज्ञापन
Time Travel: Time traveller' claims he was from 1932 and went to 2050 and then vanished
1932 से आया शख्स 2050 में पहुंच गया - फोटो : Freepik

Time Travel: दुनिया में काफी लंबे समय से टाइम ट्रैवल को लेकर चर्चा हो रही है। समय-समय पर टाइम ट्रैवेलिंग से जुड़ी कहानियां सुनने और पढ़ने को मिलती हैं। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कोई व्यक्ति समय यात्रा कर सकता है? कई हॉलीवुड फिल्मों में बेहद अनोखे अंदाज में समय यात्रा को दिखाया गया है। इन फिल्मों को देखकर लोगों को समय यात्रा (टाइम ट्रैवल) पर यकीन हो जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि समय यात्रा सिर्फ एक कल्पना है, लेकिन आए दिन कुछ लोग टाइम ट्रैवलर होने का दावा करते हैं। 



एक बार फिर एक शख्स की हैरान करने वाली कहानी सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2006 में यह शख्स यूक्रेन की राजधानी कीव में मिला, जिसका नाम सर्गेइ पोनोमैरेंको है। उसका दावा है कि वह 1932 से साल 2006 में आ गया। शख्स के कपड़े भी उसी के समय थे। सबसे हैरानी की बात यह है कि उसके पास एक पुराना कैमरा भी था। 
 

Time Travel: Time traveller' claims he was from 1932 and went to 2050 and then vanished
1932 से आया शख्स 2050 में पहुंच गया - फोटो : Freepik

समय यात्री के प्रेमिका फोटो देखकर हैरत में पड़े अधिकारी
 
स्वघोषित समय यात्री ने अधिकारियों को साल 1950 के दस्तावेज दिखाए। उस समय उसकी उम्र सिर्फ 25 साल थी। उसके पास उसकी प्रेमिका की भी फोटो थी। जब अधिकारियों ने उसको खोजा, तो उसकी उम्र 70 साल थी। यह देखकर अधिकारी हैरत में पड़ गए। 
 

Time Travel: Time traveller' claims he was from 1932 and went to 2050 and then vanished
1932 से आया शख्स 2050 में पहुंच गया - फोटो : Freepik

अचानक हो गया गायब

शख्स ने अधिकारियों को एक यूएफओ की फोटो दिखाई। उसने दावा किया है कि वह इसे खींचने के बाद वो भविष्य में आ गया। अधिकारियों को उसकी बात पर यकीन नहीं था। उन्होंने उसकी गर्लफ्रेंड रह चुकी महिला से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह उसका ब्वॉयफ्रेंड है, लेकिन अचानक गायब हो गया था। उसने अपनी 2050 की फोटो दिखाई, जिसमें वह बूढ़ा नजर आ रहा था। यह देखकर अधिकारी भी कन्फ्यूज हो गए। इसके बाद अधिकारियों ने उसे डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन वह अचानक गायब हो गया। 

Bibek Srijana Love Story: सच्चे प्यार और इश्क की असली कहानी है बिबेक और सृजना की, जानिए सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हुआ ये जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Time Travel: Time traveller' claims he was from 1932 and went to 2050 and then vanished
पुलिस के दिखाए थे 1950 के दस्तावेज - फोटो : thedecoderx/TikTok

अब एक यूट्यूबर ने किया ऐसा दावा

लोगों को यह पूरी कहानी साल 2006 से परेशान कर रही थी। अब एक यूट्यूबर ने दावा किया यूएफओ की फोटो एक यूक्रेनियन टीवी शो एलियंस से ली गई थी। यह 70 के दशक की है, जिसे फोटोशॉप करके बदला गया है। हालांकि, यूट्यूबर शख्स की गर्लफ्रेंड और डॉक्टर को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया और यह अभी तक रहस्य है।

Ajab-Gajab: आखिर क्यों समुद्र का पानी खारा और नदियों का मीठा होता है? जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य

विज्ञापन
Time Travel: Time traveller' claims he was from 1932 and went to 2050 and then vanished
1932 से आया शख्स 2050 में पहुंच गया - फोटो : Freepik
क्या है अल्बर्ट आइंस्टीन का सिद्धांत

सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर सच में कोई समय यात्रा कर सकता है? भविष्य में क्या समय यात्रा के लिए कोई टाइम मशीन बनाई जा सकती है? काफी लंबे समय से वैज्ञानिकों को समय यात्रा की अवधारणा रोमांचित करती आ रही है। मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सन 1905 में एक सिद्धांत दिया था, जिसका नाम सापेक्षतावाद है। इसमें उन्होंने बताया था कि ब्रह्मांड में टाइम और स्पेस चादर के रूप में एक-दूसरे से जुड़े हैं। 

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की साल 2024 की ये भविष्यवाणियां हो गईं सच, जानिए इनके बारे मे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed