आम तौर ऐसा देखने को कम मिलता है कि कोई विदेशी स्पिनर भारत में आकर भारतीय बल्लेबाजों को धूल चटा दे। यह दुर्लभ वाकया पुणे में खेल गए टेस्ट मैच में देखने को मिला। जब ऑस्ट्रेलिया के 32 वर्षीय स्पिनर स्टीव ओ'कीफ ने अपने करियर के पांचवें टेस्ट में मजह 70 रन देकर 12 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेज दिया।
जानिए कौन हैं टीम इंडिया को अकेले धूल चटाने वाले स्टीव ओ'कीफ
2 of 8
स्टीव ओ'कीफ
- फोटो : Cricket Australia
स्टीव ओ'कीफ पुणे टेस्ट की दोनों पारियों में 35 रन खर्च करके 6-6 विकेट हासिल किए। भारतीय सरजमीं पर किसी भी मेहमान स्पिनर का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गज स्पिनर भी ऐसा प्रदर्शन भारत में भारत के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन नहीं पाए।
जानिए कौन हैं टीम इंडिया को अकेले धूल चटाने वाले स्टीव ओ'कीफ
भारत दौरे पर ओ'कीफ को चुने जाने पर शेन वॉर्न ने उन्हें सेफ्टी ऑपशन बताया था। वार्न ने कहा कि वह उनकी पसंद नहीं थे। उनके अनुसार युवा लेग स्पिनर मिचेल स्वेपसन आस्टन एगर को वह टीम में खेलते देखना चाहते थे। वार्न मानते हैं कि ओ'कीफ रन देने के मामले में कंजूस हैं। वह सफेद गेंद के अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन लाल गेंद से वह कमाल नहीं दिखा पाएंगे। लेकिन ओ'कीफ ने पुणे में धमाकेदार प्रदर्शन कर वार्न सहित अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
जानिए कौन हैं टीम इंडिया को अकेले धूल चटाने वाले स्टीव ओ'कीफ
4 of 8
स्टीव ओ कीफ
- फोटो : espncricinfo
9 दिसंबर 1984 को मलेशिया में जन्मे स्टीव ओ'कीफ नने साल ने साल 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ 30 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। पुणे टेस्ट से पहले उन्होंने केवल 4 टेस्ट की 9 पारियों में कुल 14 विकेट हासिल किए थे। पुणे टेस्ट से पहले उनके खाते में एक बार भी 5 विकेट दर्ज नहीं थे।
जानिए कौन हैं टीम इंडिया को अकेले धूल चटाने वाले स्टीव ओ'कीफ
5 of 8
स्टीव ओ कीफ
- फोटो : espncricinfo
भारत दौरे पर आने से पहले स्टीव ने भारत के खिलाफ सफलता हासिल कर चुके बांए हाथ के जाने माने स्पिनर्स मॉन्टी पानेसर, डेनियल विटोरी और श्रीलंका के रंगना हीरथ से बात की और इन सभी से उन्होंने भारतीय कंडीशन्स में गेंदबाजी करने के गुर हासिल किए।