क्या नताशा स्टैनकोविच से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या को नया प्यार मिल गया है? सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा और अटकलों को मानें तो यह सच है कि हार्दिक को फिर प्यार हो चुका है और यह कोई और नहीं, बल्कि मशहूर गायिका/टीवी पर्सनैलिटी जैस्मिन वालिया हैं। जैस्मिन को अब तक इस सीजन दो मैचों के दौरान मुंबई इंडियंस और उसके कप्तान हार्दिक पांड्या को चीयर करते हुए देखा गया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद उन्हें एमआई टीम की बस में चढ़ते हुए भी देखा गया था। टीम बस में सिर्फ खिलाड़ियों और उनके करीबियों को ही एंट्री करने की इजाजत हैं। इससे अटकलें तेज हो गई हैं।
आपको हम बताते हैं कि जैस्मिन वालिया कौन हैं और कैसे हार्दिक और उनकी नजदीकियां बढ़ीं...
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya Jasmin Walia: क्या हार्दिक और जैस्मिन का रिश्ता कंफर्म? अटकलें तेज, मुंबई टीम की बस में आईं नजर
2 of 14
जैस्मिन वालिया
- फोटो : jasmin walia instagram
कौन हैं जैस्मीन वालिया?
जैस्मिन वालिया एक प्रसिद्ध गायिका और टीवी शख्सियत हैं। उन्होंने अंग्रेजी, पंजाबी और हिंदी समेत कई भाषाओं में गाने गाए हैं और संगीत उद्योग में जगह बनाई है। उन्होंने अपने गानों से खासतौर पर दक्षिण एशियाई संगीत उद्योग में व्यापक पहचान बनाई है। 2017 में 'बॉम डिगी' गाने की रिलीज के साथ ही वह प्रसिद्धी की सीढ़ियां चढ़ने लगीं। उन्होंने यह गाना प्रसिद्ध ब्रिटिश-पाकिस्तानी गायक-गीतकार जैक नाइट के सहयोग से गाया था। यह गाना जल्द ही चार्ट-टॉपिंग हिट बन गया और जैस्मिन संगीत उद्योग में एक उभरता हुआ सितारा बन गईं।
3 of 14
जैस्मिन वालिया
- फोटो : jasmin walia instagram
संगीत उद्योग में कदम रखने से पहले जैस्मिन ने रियलिटी टेलीविजन की दुनिया में अपनी शुरुआती पहचान बनाई थी। उन्हें पहली बार 'द ओनली वे इज एसेक्स' में देखा गया था। यह एक ब्रिटिश रियलिटी टीवी सीरीज है, जिसका प्रीमियर 2010 में हुआ था। इस एक्सपोजर ने उन्हें दर्शकों से परिचित कराया और एंटरटेनमेंट की दुनिया में उनके करियर को एक मंच प्रदान किया।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: 267 दिन बाद टी20 में वापसी करने वाले हिटमैन का बल्ला अब तक खामोश, तोड़ा 15 साल पुराना अनचाहा रिकॉर्ड
4 of 14
जैस्मिन वालिया
- फोटो : jasmin walia instagram
जैस्मिन ने फरवरी 2014 में अपना निजी यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था। वह उस पर लोकप्रिय गानों के कवर शेयर करती थीं, यानी मशहूर गानों को वह अपनी आवाज में रिकॉर्ड कर शेयर करती थीं। अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए उन्होंने इस मंच का बखूबी उपयोग किया। वह अक्सर जैक नाइट और ओली ग्रीन म्यूजिक जैसे साथी कलाकारों के सहयोग से वीडियो शेयर करती रहीं। इसने उन्हें यूट्यूब पर चर्चित होने में मदद की और एक रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट के रूप में उनके करियर के लिए रास्ता बनाया।
5 of 14
जैस्मिन वालिय
- फोटो : jasmin walia instagram
रियलिटी टीवी में उन्होंने 2015 में कदम रखा, जब वह 'देसी रास्कल्स 2' का हिस्सा बनीं। यह शो ब्रिटिश एशियाई लोगों के जीवन के आसपास केंद्रित एक डॉक्यू-रियलिटी सीरीज है। इस शो में जैस्मिन खास तौर पर अपने तत्कालीन प्रेमी रॉस वॉर्सविक के साथ दिखी थीं। इससे उनका पब्लिक पर्सनैलिटी और सुधरा।