फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2021: खिलाड़ियों को रिटेन-रिलीज करने के बाद किस टीम के पर्स में कितने रुपये?

Thu, 21 Jan 2021 03:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 21 Jan 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021: Which team have the biggest purse ahead of the 2021 IPL auction
आईपीएल - फोटो : social media

आईपीएल के 14वें संस्करण के लिए 20 जनवरी का दिन काफी अहम था, क्योंकि इसी दिन टूर्नामेंट की आठ फ्रेंचाइजियों को अपने बरकरार रखने वाले खिलाड़ियों और रिलीज करने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी करनी थी। ऑस्ट्रेलिया के 3 बड़े खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और आरोन फिंच को बड़ा झटका लगा है। इन तीनों को ही उनकी आईपीएल टीमों ने रिलीज कर दिया है।  

IPL 2021: Which team have the biggest purse ahead of the 2021 IPL auction
आरोन फिंच - फोटो : twitter@IPL

स्टीव स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स ने बाहर कर संजू सैमसन को कमान सौंपी है। संजू सैमसन ने आईपीएल 13 में 14 मैच में 375 रन बनाए थे। जबकि आरोन फिंच को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि 14वें संस्करण के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने सुरेश रैना को बरकरार रखने का फैसला किया है जो निजी कारणों से पिछले साल यूएई में हुई टी-20 लीग में नहीं खेले थे।

IPL 2021: Which team have the biggest purse ahead of the 2021 IPL auction
सुरेश रैना, लसिथ मलिंगा और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

प्रमुख खिलाड़ियों में किंग्स इलेवन पंजाब ने शेल्डन कॉट्रेल, अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और न्यूजीलैंड के जिमी नीशाम को रिलीज कर दिया है। नीशाम की हाल ही अंगुली की सर्जरी हुई है। इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स ने हरभजन और मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को बरकरार नहीं रखा है। चेन्नई ने केदार जाधव, मुरली विजय को भी रिलीज कर दिया है। जबकि दिल्ली आगामी संस्करण में इंग्लैंड के जेसन राय, विकेटकीपर एलेक्स कैरी, सीमर मोहित शर्मा और स्पिनर संदीप लामिछाने के बगैर उतरेगी। अगली स्लाइड में जानें किस टीम ने किसे रिलीज किया...

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021: Which team have the biggest purse ahead of the 2021 IPL auction
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : @IPL

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: 

रिटेन:
विराट कोहली (कप्तान), एबी डी विलियर्स, देवदत्त पडीक्कल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जोश फिलिप, पवन देशपांडे, शाहबाज अहमद, एडम जंपा, केन रिचर्डसन

रिलीज: गुरकीरत सिंह मान,  मोइन अली, पार्थिव पटेल (रिटायर्ड), पवन नेगी,  शिवम दुबे, उमेश यादव, आरोन फिंच, क्रिस मॉरिस, डेल स्टेन, आरोन फिंच  
बचा पैसा: 35.9 करोड़
खिलाड़ी लेने हैं: 13 (4 विदेशी)

विज्ञापन
IPL 2021: Which team have the biggest purse ahead of the 2021 IPL auction
IPL में चेन्नई का प्रदर्शन - फोटो : अमऱ उजाला (ग्राफिक्स रोहित झा)

चेन्नई सुपरकिंग्स 

रिटेन:
एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, नारायण जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, जोश हेजलवुड, आर. साई किशोर, सैम करन।

रिलीज: शेन वॉटसन (रिटायर्ड), मुरली विजय, केदार जाधव, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मोनू सिंह
शेष राशि: 22.9 करोड़
खिलाड़ी लेने हैं: 07 (01 विदेशी) 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed