आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की चुनौती बेशक समाप्त हो चुकी है, लेकिन दिल्ली एनसीआर के लोगों में आईपीएल क्रिकेट को लेकर जुनून अभी खत्म नहीं हुआ है। हालांकि अधिकांश फैंस को अभी तक इसकी जानकारी नहीं है कि आईपीएल में आगे होने वाले मैचों की टिकेट वे कहां से और कैसे खरीदें।
लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि आप भी स्टेडियम में बैठकर अपने चहेते खिलाड़ियों को खेलते देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मैच से पहले प्री-ऑर्डर टिकट बुक करना होगा। तो आइए सबसे पहले आपको बताते हैं कि आईपीएल मैच के टिकट कहां-कहां उपलब्ध हैं।
सीधे वेबसइट से जाकर करें टिकट बुक
आप देश के किसी भी कोने में बैठकर आईपीएल मैच का टिकट बुक कर सकते हैं। फैंस आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सर्चिंग ब्राउजर पर जाकर www.iplt20.com लिखें और 'बाय टिकट' पर क्लिक कर अपने पसंदीदा मैच की टिकट खरीदें।
मैट्रो स्टेशन पर उपलब्ध टिकट
3 of 7
कानपुर में आईपीएल की तस्वीरें
- फोटो : amar ujala
दिल्ली-एनसीआर के निवासी चाहें तो अपने सबसे नजदीकी मैट्रो स्टेशन पर जाकर भी आईपीएल का टिकट खरीद सकते हैं। बता दें कि प्रगति मैदान (गेट नंबर-2), कश्मीरी गेट (गेट नंबर-5/6), साकेत (गेट नंबर-3), जसोला (गेट नंबर-1/2) और ओखला मैट्रो स्टेशन पर आईपीएल के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
ये वेबसाइट्स भी हैं काम की
आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा कई और भी वेबसाइट जहां से आप आईपीएल मैचों का टिकट खरीद सकते हैं। इनमें BookMyShow, Insider.in, TicketGenie, EventsNow, Liveinstyle and Paytm जैसी वेबसाइट्स शुमार हैं।
24x7 स्टोर्स से खरीदें टिकट
यूजर चाहें तो 24x7 स्टोर्स से भी आईपीएल के टिकट खरीद सकते हैं। यदि आप दिल्ली-एनसीआर के निवासी हैं तो द्वारका, शालीमार बाग, क्नॉट प्लेस और निर्माण विहार स्थित 24x7 स्टोर्स से भी आईपीएल के टिकट खरीद सकते हैं।