{"_id":"5d6630c78ebc3e017d361afd","slug":"when-metoo-moment-affected-lasith-malinga-image-he-was-accused-of-sexual-harassment-during-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo में फंसे थे लसिथ मलिंगा, बॉलीवुड की मशहूर सिंगर ने लगाए थे आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
#MeToo में फंसे थे लसिथ मलिंगा, बॉलीवुड की मशहूर सिंगर ने लगाए थे आरोप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी के साथ मलिंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी सटीक और तेज तर्रार यॉर्कर के लिए मशहूर श्रीलंकाई पेसर लसिथ मलिंगा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। 28 अगस्त 1983 को जन्में मलिंगा अपने खेल के अलावा उस वक्त गलत वजहों से चर्चा में आ गए थे जब बॉलीवुड की मशहूर गायिका ने उनपर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे।
2 of 5
लसिथ मलिंगा संन्यास
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 2018 में समूचे विश्व समेत भारत में भी #Metoo मुहिम अपने चरम पर था। सोशल मीडिया पर पीड़ित युवतियां, महिलाएं खुद के साथ घटी यौन शोषण की घटनाओं से पर्दा उठा रहीं थीं। उसी वक्त श्रीलंका के पूर्व कप्तान और हाल ही में संन्यास लिए तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी संगीन आरोप लगे थे।
3 of 5
चिनमयी श्रीपदा
मलिंगा पर आरोप लगाया था भारत की प्लेबैक सिंगर चिनमयी श्रीपदा ने। सोशल मीडिया पर किसी अनजान पीड़िता की बात रखते हुए श्रीपदा ने एक पोस्ट लिखा। जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ साल पहले आईपीएल के दौरान मुंबई के एक होटल में मलिंगा ने उससे बलात्कार करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चिनमयी श्रीपदा का ट्वीट
- फोटो : सोशल मीडिया
पीड़िता के जिस बयान को चिनमयी श्रीपदा ने पोस्ट किया था उसमें लिखा था कि, 'मैं अपना नाम सामने नहीं लाना चाहती। कुछ साल पहले आईपीएल के दौरान में मुंबई के एक होटल में मैं अपनी एक दोस्त को खोज रही थी। अचानक मुझे मलिंगा मिले और उन्होंने कहा कि मेरी फ्रेंड उनके कमरे में है। मैं वहां पहुंची तो वहां कोई नहीं था। इसी बीच मलिंगा ने मुझे बिस्तर पर गिरा दिया और मेरे ऊपर लेट गए। मैंने खुद को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन मुझे कामयाबी नहीं मिली। मैंने अपनी आंखे बंद कर लीं। तभी डोरबेल बजी और होटल का स्टाफ किसी काम अंदर आया। मैने इसका फायदा उठाया और सीधे वॉशरूम में चली गई जहां अपना चेहरा साफ करके उस कमरे से भाग निकली। मुझे पता है कि लोग कहेंगे कि वह मशहूर व्यक्ति है और मैं जानबूझकर उसके पास गई थी।’
विज्ञापन
5 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर चिनमयी श्रीपदा का यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया था। हालांकि इसके बाद क्रिकेटर की ओर से इस मामले में कोई सफाई या बयान नहीं आया था। मलिंगा ने अपने करियर में कुल 30 टेस्ट मैचों में 101 विकेट्स हासिल किए हैं और 226 वनडे मुकाबलों में उनके नाम कुल 338 विकेट्स दर्ज हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।