{"_id":"5d66323b8ebc3e93ad1030f8","slug":"crows-get-higher-cholesterol-from-eating-cheeseburgers-study-says","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंसानों की तरह कौओं में भी बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इंसानों की तरह कौओं में भी बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या कौओं में भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? अगर आपके मन में ये सवाल है तो इसका जवाब शोधकर्ताओं ने ढूंढ लिया है। न्यूयॉर्क के हैमिल्टन कॉलेज के शोधकर्ताओं के मुताबिक, इंसानों की तरह कौओं में भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। शोध में सामने आया है कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले कौओं के मुकाबले शहरी क्षेत्र में रहने वाले कौओं में कोलेस्ट्रॉल का स्तर पांच गुना ज्यादा रहता है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
शोधकर्ताओं ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 140 कौओं का ब्लड सैंपल लिया और खून की जांच की। इसके अलावा उनके शरीर में मौजूद चर्बी का मात्रा की भी जांच की। इस जांच में सामने आया कि शहरी क्षेत्र के कौओं में कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक था।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
शोध के मुताबिक, शहरी क्षेत्र के कौओं में कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक होने का कारण ये है कि वो चीज बर्गर अधिक खाते हैं। शोधकर्ता एंड्रिया टाउनसेंड का कहना है कि लोग कौओं को चीज बर्गर खिलाते हैं या कभी-कभी वो जमीन पर पड़े उसके टुकड़ों को खा लेते हैं। इस वजह से उनके अंदर कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एंड्रिया का कहना है कि फास्ट फूड खाने से कौओं के सेहत पर कितना असर पड़ेगा, ये कहना तो मुश्किल है, लेकिन हो सकता है कि इसका नकरात्मक असर अभी नहीं दिखे बल्कि भविष्य में दिखे, क्योंकि इंसानों में भी इसका असर कई सालों के बाद दिखता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कौओं में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का मामला सबसे ज्यादा स्पेन के कैनेरी आइलैंड के पास देखा गया है, क्योंकि यहां इंसानों की आबादी ज्यादा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।