फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूखे पेट ही पाकिस्तान से भिड़ गया था भारत, 28 साल बाद जीता था World Cup

Thu, 09 May 2019 07:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 09 May 2019 07:29 AM IST
विज्ञापन
When India got ready to play against Pakistan without having food in cricket world cup 2011
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : file photo

साल 2011 को शायद ही कोई भारतीय क्रिकेट प्रेमी भूल पाए। एक ऐसा साल जब भारतीय क्रिकेट टीम ने 28 साल बाद क्रिकेट विश्व कप जीता था। ये विश्व कप कई मायनों में क्रिकेट प्रसंशकों के लिए खास था।

When India got ready to play against Pakistan without having food in cricket world cup 2011
इंडिया 2011 - फोटो : file

फाइनल में जहां कप्तान धोनी ने छक्का मारकर मैच खत्म किया वहीं सचिन तेंदुलकर का विश्व कप जीतने का सपना भी पूरा हुआ। लेकिन इन सबसे अलग 8 साल बाद उसी विश्व कप से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है जिसे जानकार क्रिकेट प्रेमी भी हैरान हो जाएंगे।

When India got ready to play against Pakistan without having food in cricket world cup 2011
इंडिया 2011 - फोटो : file

दरअसल उस वक्त के टीम इंडिया के मैनेजर रंजीब बिस्वाल ने एक अंग्रेजी वेबसाइट के माध्यम से बताया कि 2011 के विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाड़ी बिना कुछ खाए ही मैच खेलने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
When India got ready to play against Pakistan without having food in cricket world cup 2011
वर्ल्ड कप 2011 - फोटो : file

बतौर बिस्वाल, ' मोहाली में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलना था जिसमें दोनों देशों के प्रधानमंत्री भी पहुंचे थे। वीआईपी की मौजूदगी की वजह से हर जगह सेना के जवान, SPG, NSG और सुरक्षाकर्मी लगे थे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी और सिक्योरिटी प्रोटोकॉल की वजह से टीम इंडिया की बस समय से स्टेडियम नहीं पहुंच पाई जिसकी वजह से टीम इंडिया लंच नहीं कर पाई। वहीं मैच का समय होने की वजह से सभी खिलाड़ियों ने बिना कुछ खाए ही मैदान में उतरने का फैसला किया लेकिन मैं तुरंत भागकर वीआईपी इलाके की तरफ जाकर जो भी फल मिले उन्हें ले आया और खिलाड़ियों में बांट दिया।'

विज्ञापन
When India got ready to play against Pakistan without having food in cricket world cup 2011
सचिन - फोटो : file

इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 29 रनों से हराया था जिसमें सचिन तेंदुलकर को उनकी 85 रन की शानदार पारी की वजह से मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed