फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी को भी आता है गुस्सा, इन तीन मौकों पर कैप्टन कूल ने खोया आपा

Mon, 06 Jul 2020 11:57 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 06 Jul 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
when captain cool ms dhoni get angry on the field
एम एस धोनी - फोटो : social Media

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने शांत स्वभाव के कारण ही भारतीय क्रिकेट में 'कैप्टन कूल' का तमगा मिला। अक्सर देखा गया कि वह अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं करते, लेकिन खुशी और गम के साथ-साथ उन्हें गुस्सा भी आता है। माही को मैदान पर आपा खोते कम ही बार देखा गया है। मगर इन तीन मौकों पर कैप्टन कूल का धैर्य जवाब दे बैठा।

when captain cool ms dhoni get angry on the field
कुलदीप यादव और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार धोनी स्पिनर कुलदीप यादव पर ही भड़क उठे थे। यह वाकया इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक टी-20 मैच का है। धोनी ने कुलदीप यादव को अंगुली के इशारे से पास बुलाया और कहा था, 'तुम क्या 300 क्रिकेट मैच खेलने वाले खिलाड़ी को बेवकूफ समझते हो?' यह बात सुनते ही कुलदीप का चेहरा उतर गया था।

जब बीच मैदान गुस्साए धोनी ने कहा था 300 मैच खेलने वाले कप्तान को पागल समझते हो तुम

when captain cool ms dhoni get angry on the field

तकरीबन दो साल पहले की बाद है। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में धोनी ने मनीष पांडेय को जमकर लताड़ा था। यह वाकया टीम इंडिया की पारी के आखिरी ओवर का है। दरअसल धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे। आखिरी ओवर की पहली गेंद के बाद धोनी को पांडेय पर चिल्लाते हुए देखा गया था। धोनी ने पांडेय पर भड़कते हुए कहा, 'ओये.... यहां देख ले..इधर-उधर कहां देख रहा है।' इस दौरान धोनी पर उनका गुस्सा इस कदर हावी हो गया कि अगली ही गेंद पर उन्होंने जबरदस्त छक्का जड़ दिया।

VIDEO: 'कूल' धोनी का मूड हुआ खराब, पांडे पर भड़ककर बोले- ओए **** उधर क्या देख रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन
when captain cool ms dhoni get angry on the field
खलील अहमद

धोनी का एडिलेड वन-डे वाला एक वीडियो फैंस को रास नहीं आया था। दरअसल, धोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैंस के बीच फैला था, जहां वो स्थानापन्न खिलाड़ी खलील को क्रिकेट की तहजीब सिखाने के चक्कर में बीच मैदान पर फटकार लगाने लगे और फिर अपशब्द भी कहे।

Video: खलील अहमद को क्रिकेट की तहजीब सिखाने चले थे धोनी, अपशब्द कहने पर पड़ गए लेने के देने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed