फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: खलील अहमद को क्रिकेट की तहजीब सिखाने चले थे धोनी, अपशब्द कहने पर पड़ गए लेने के देने

Wed, 16 Jan 2019 12:29 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 16 Jan 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni abuses khaleel ahmed for crossing the pitch from centre during adelaide odi
एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे अनुभवी सदस्य हैं। वह युवा खिलाड़ियों के लिए आदर्श हैं और उन्हें क्रिकेट से संबंधित बारीकियां सिखाते हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को एडिलेड में खेले गए दूसरे वन-डे में भी धोनी ने सीनियर होने की अपनी भूमिका अदा की और युवा खलील अहमद को क्रिकेट का एक पाठ सिखाया।

ms dhoni abuses khaleel ahmed for crossing the pitch from centre during adelaide odi
ms dhoni

हालांकि, धोनी का जो अंदाज था, वह खुद ही इस पर आलोचकों के निशाने पर आ गए। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एडिलेड वन-डे वाला एक वीडियो फैंस को रास नहीं आ रहा है। आपको पूरी कहानी बताते हैं, लेकिन उससे पहले बता दें कि धोनी ने मंगलवार को 54 गेंदों में दो छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इसी के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई हैं। सीरीज का तीसरा व निर्णायक मैच शुक्रवार को मेलबर्न में खेला जाएगा।

ms dhoni abuses khaleel ahmed for crossing the pitch from centre during adelaide odi
एमएस धोनी

दरअसल, धोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैंस के बीच फैला, जिसमें देखने को मिला कि उन्होंने युवा क्रिकेटर खलील अहमद को क्रिकेट की तहजीब सिखाई। बहरहाल, धोनी का अंदाज अच्छा नहीं रहा। उन्होंने स्थानापन्न खिलाड़ी खलील को क्रिकेट की तहजीब सिखाने के चक्कर में बीच मैदान पर फटकार तो लगाई और फिर उन्हें अपशब्द भी कहा। फैंस को इस वीडियो में धोनी का बर्ताव अच्छा नहीं लगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni abuses khaleel ahmed for crossing the pitch from centre during adelaide odi
rohit and dhoni

बता दें कि कोई भी क्रिकेटर मैदान और पिच का बहुत ज्यादा सम्मान करता है। अगर कोई मैदान या पिच का सम्मान नहीं करता तो क्रिकेटर इसे सहन नहीं कर पाते। क्रिकेट खिलाड़ियों को अच्छे से पता है कि पिच के बीच से गुजरना सही नहीं है। इसके पीछे की कुछ वजह हैं। पिच पर जूते की कील के निशान बन सकते हैं या फिर यूं मान सकते हैं कि ऐसा करने से क्रिकेट के नियम का उल्लंघन माना जाता है।

विज्ञापन
ms dhoni abuses khaleel ahmed for crossing the pitch from centre during adelaide odi
ms dhoni

खलील अहमद ड्रिंक्स लेकर मैदान पर पहुंचे और बीच पिच से गुजरते हुए दिनेश कार्तिक को ड्रिंक्स दी। धोनी ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि बीच से नहीं पिच के किनारे से निकलो। इसके बाद उन्होंने अपशब्द कहा। धोनी का इरादा साफ था कि क्रिकेट की इज्जत करो और बीच पिच के बजाय किनारे से आओ। युजवेंद्र चहल भी धोनी का हेलमेट लेकर मैदान पर पहुंचे थे। उन्हें इसका अंदाजा था, लिहाजा उन्होंने पिच बिना पार किए धोनी को उनका हेलमेट सौंपा और फिर मैदान से बाहर चले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed