{"_id":"5ba21bad867a557f721c2310","slug":"what-harbhajan-would-have-done-had-sreesanth-dropped-misbah-catch-in-t20-world-cup-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अच्छा हुआ श्रीसंत ने टी20 विश्वकप में पकड़ा वो कैच, नहीं तो आईपीएल से पहले ही हो जाता यह कांड'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'अच्छा हुआ श्रीसंत ने टी20 विश्वकप में पकड़ा वो कैच, नहीं तो आईपीएल से पहले ही हो जाता यह कांड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एशिया कप में आज टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच वो हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है, जिसका इंतजार दोनों मुल्कों के क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे है। इसी दौरान टीम इंडिया की दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भारत-पाक के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप फाइनल (2007) के बारे में जिक्र करते हुए कुछ खास बातों पर चर्चा की।
2 of 6
ms dhoni
बता दें कि टी-20 विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया ऐसे वक्त में हार के मुंह से जीत छीन लाई थी, जब सभी फैंस यह मान चुके थे कि पहले टी-20 विश्व कप का विजेता पाकिस्तान ही होगा। कप्तान धोनी ने मैच के आखिरी ओवर में मिडियम फास्ट बॉलर जोगिंदर शर्मा पर भरोसा दिखाया था। इस ओवर में पाक को जीत के लिए 6 गेंदों पर महज 13 रन की दरकार थी।
3 of 6
International Cricketer and DSP Joginder Sharma
जोगिंदर शर्मा इतने घबराए हुए थे कि उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद वाइड फेंक दी। इसके बाद कप्तान धोनी से बातचीत के बाद उन्होंने ओवर की पहली लीगल डिलीवरी पर कोई रन नहीं दिया। हालांकि दूसरी ही गेंद पर पाक कप्तान मिसबाह उल हक ने छक्का जड़ दिया। अब पाक को जीत के लिए चार गेंदों पर छह रन चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एस श्रीसंत
- फोटो : ESPN
ओवर की तीसरी गेंद पर मिसबाह जल्दबाजी में विकेटकीपर कप्तान धोनी के सिर के ऊपर से स्कूप शॉट खेल बैठे और गेंद सीधे श्रीसंत के हाथ में चली गई। इसी के साथ भारत ने पहले टी-20 विश्व कप में जीद दर्ज कर इतिहास रच दिया। हालांकि एक शो में जब हरभजन से पूछा गया कि यदि श्रीसंत वो कैच छोड़ देते तो क्या होता।
विज्ञापन
5 of 6
ind vs pak
इस पर भज्जी ने कहा, 'यह संयोग था कि मिसबाह उस दिन अपना फेवरेट शॉट खेलने से जरा चूक गए थे। खास बात यह है कि उस दिन श्रीसंत ने भी आखिरी समय में गजब का प्रदर्शन किया, जैसा कि आमतौर पर वो नहीं करते।' बातचीत के दौरान भज्जी ने इशारा किया कि पहले आईपीएल में मैदान पर हमारे बीच जो हुआ, अगर वो कैच छोड़ते तो उसी दिन हो सकता था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।