मैनचेस्टर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार को खेले गए वर्ल्ड कप के मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वेस्टइंडीज के फास्ट बॉलर शेल्डन कोट्रेल के फौजी स्टाइल में जश्न मनाने का मजाक उड़ाया था। शमी के उस मजाक पर कोट्रेल ने सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया है। दिलचस्प यह है कि कोट्रेल ने हिंदी के बयान को अंग्रेजी में लिखकर शमी के मजाक बनाने पर जवाब दिया है।
सैल्यूट ठोककर मोहम्मद शमी ने उड़ाया था मजाक, अब विंडीज गेंदबाज कोट्रेल ने दिया करारा जवाब
कोट्रेल ने टि्वटर पर लिखा, 'काफी मजा आया! शानदार गेंदबाजी। नकल करना ही सबसे बड़ी चापलूसी है।' कोट्रेल ने इसके साथ ही इस मामले में किसी भी तरह के विवाद को शुरू होने से पहले ही समाप्त कर दिया।
Great fun! Great bowling. Nakal Karna Hi Sabse Badi Chaploosi Hai 😉 https://t.co/PTuoGJciM7
भारत के खिलाफ मुकाबले में जब कोट्रेल आउट हुए तो मोहम्मद शमी ने उनकी मजेदार नकल की थी। फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने वेस्टइंडीज की पारी के 30वें ओवर में कोट्रेल को एलबीडब्ल्यू आउट किया, लोकिन कोट्रेल ने इसके बाद डीआरएस ले लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने भी मैदानी अंपायर का फैसला नहीं बदला और कोट्रेल को पवेलियन लौटना पड़ा।
कोट्रेल के आउट होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न का रिप्ले चलाया गया तो इसमें दिखा शमी ने कोट्रेल के सेल्यूट सेलिब्रेशन को कॉपी किया था। इसे देखकर कप्तान विराट कोहली सहित टीम इंडिया के बाकी क्रिकेटर हंसने रहे थे।
@MdShami11 Shami mimicking Cotterell Salute ! 😄😄 @SaluteCotterell#WIvIND #INDvsWI #TeamIndia #MenInMaroon pic.twitter.com/sTbyAnpDGo
हालांकि कई लोगों को शमी का इस तरह से मजाक बनाना पसंद नहीं आया। कोट्रेल ने इस विश्व कप में अभी तक 7 मैच में 11 विकेट चटकाए हैं। वेस्टइंडीज की ओर से इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट उन्होंने ने ही लिया है।
It's the celebration that's taken over #CWC19!
Our Insider @Elmakapelma teaches fans the Sheldon Cottrell salute in Manchester.
How do you think they've done? pic.twitter.com/IGzXGFlMaO
यह ट्वीट आधिकारिक एकउंट से नहीं किया गया है। अमर उजाला इसकी पुष्टी नहीं करता, वायरल हो रहे पोस्ट पर यह खबर बनाई गई है।