फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Irani Cup: 40 वर्षीय जाफर ने टीम इंडिया के बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ा, विदर्भ का विशाल स्कोर

Thu, 15 Mar 2018 05:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
wasim jaffer personal milestone after double ton puts vidarbha in commanding position
वसीम जाफर

वसीम जाफर (285*) की मैराथन पारी की बदौलत विदर्भ ने गुरुवार को ईरानी कप के दूसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ विशाल स्कोर बना लिया है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दूसरे दिन स्टंप्स के समय विदर्भ ने 180 ओवर में तीन विकेट खोकर 598 रन बना लिए हैं। जाफर के साथ अपूर्व वानखेड़े 44 रन बनाकर नाबाद हैं।

wasim jaffer personal milestone after double ton puts vidarbha in commanding position
वसीम जाफर

जाफर ने दूसरे दिन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जाफर ईरानी कप के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 425 गेंदों में 34 चौको और एक छक्के की मदद से नाबाद 285 रन बनाए। जाफर ने टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट ओपनर मुरली विजय का रिकॉर्ड तोड़ा।

wasim jaffer personal milestone after double ton puts vidarbha in commanding position
मुरली विजय

जाफर से पहले ईरानी कप में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम दर्ज था। विजय ने 266 रन की पारी खेली थी। जाफर ने इसे गुरुवार को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया। जिस अंदाज में जाफर बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए लगता है कि वह तिहरा शतक जमाने में जरूर कामयाब होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
wasim jaffer personal milestone after double ton puts vidarbha in commanding position
वसीम जाफर

बहरहाल, पांच दिवसीय मुकाबले में विदर्भ ने दूसरे दिन अपनी पारी 289/2 के स्कोर से आगे बढ़ाई। कल 113* रन पर नाबाद जाफर ने अपनी लय बरकरार रखी और रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाए रखा। उन्होंने मैदान के चारों कोनों में शॉट्स जमाए। जाफर को गणेश सतीश के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला, जिन्होंने कल 29* रन से अपनी पारी आगे बढ़ाते हुए शतक जमाया।

विज्ञापन
wasim jaffer personal milestone after double ton puts vidarbha in commanding position
वसीम जाफर

जाफर और सतीश ने तीसरे विकेट के लिए 289 रन की साझेदारी करके रेस्ट ऑफ इंडिया को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। सतीश ने 280 गेंदों में 10 चौको और दो छक्को की मदद से 120 रन बनाए। सिद्धार्थ कौल ने विकेटकीपर भरत के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed