फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएल-10: 5 अप्रैल को होगी शुरुआत, 47 दिन चलेगी चौकों-छक्कों की बरसात 

Thu, 16 Feb 2017 04:40 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Feb 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
VIVO Indian Premier League(IPL)- 2017  fixtures announced
आईुपीएल 2017 - फोटो : IPL web
बीसीसीआई ने आईपीएल के दसवें संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस साल भी आईपीएल में 8 टीमें खेलेंगी। 47 दिनों तक चलने वाले क्रिकेट के त्यौहार में कुल मैच खेले जाएंगे। इस सीजन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 5 अप्रैल को हैदराबाद में खेला जाएगा। जबकि फाइनल मुकाबला 21 मई को हैदराबाद में ही खेला जाएगा। 

आईपीएल-10: 5 अप्रैल को होगी शुरुआत, 47 दिन चलेगी चौकों-छक्कों की बरसात 

VIVO Indian Premier League(IPL)- 2017  fixtures announced
आईपीएल - फोटो : BCCI
आईपीएल के दसवें संस्करण के दौरान 10 अलग-अलग स्थानों पर मैचों का आयोजन किया जाएगा। इस बार आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के अधिकतर मैचों का आयोजन इंदौर के होलकर स्टेडियम में किया जाएगा। पिछले 9 सीजन में किंग्स इलेवन के होमग्राउंड रहे मोहाली में मोहाली स्टेडियम में मात्र प्रिटी जिंटा की टीम केवल 4 मैच खेलेगी। पिछली बार इंदौर में आईपीएल मैच का आयोजन साल 2011 में हुआ था।  

आईपीएल-10: 5 अप्रैल को होगी शुरुआत, 47 दिन चलेगी चौकों-छक्कों की बरसात 

VIVO Indian Premier League(IPL)- 2017  fixtures announced
आईपीएल
आईपीएल में भाग लेने वाली हर टीम को कुल 14 मैच खेलने हैं, जिसमें से हर टीम को 7 मैच अपने होम ग्राउंड और बाकी 7 मैच दूसरे स्थानों पर खेलने होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में प्रबंधन फिलहार बदलाव के दौर से गुजर रहा है ऐसे में आईपीएल के दसवें संस्करण के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। लेकिन यह खबर सभी टीमों को राहत देने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल-10: 5 अप्रैल को होगी शुरुआत, 47 दिन चलेगी चौकों-छक्कों की बरसात 

VIVO Indian Premier League(IPL)- 2017  fixtures announced
आईपीएल - फोटो : BCCI
खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया और इसे बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया गया। 20 फरवरी को बेंगलुरू 351 खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। आईपीएल प्रबंधन कमेटी ने टीमों और उनके मालिकों को यह सुनिश्चित किया है कि टूर्नामेंट की तैयारियों को निगरानी की जाएगी और निर्देशों के तहत आयोजकों से डील की जाएगी। 

विज्ञापन

आईपीएल-10: 5 अप्रैल को होगी शुरुआत, 47 दिन चलेगी चौकों-छक्कों की बरसात 

VIVO Indian Premier League(IPL)- 2017  fixtures announced
आईपीएल - फोटो : ESPN
आईपीएल 2016 सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता था और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू उपविजेता रहा था। इस बार इन्हीं दोनों टीमों के बीच मैच से आईपीएल का आगाज हो रहा है। इस सीजन के बाद नए सिरे से टीमों की नीलामी होगी। इसलिए अबतक आईपीएल का खिताब जीतने की सभी टीमें कोशिश करेंगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed