टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल का 13 साल पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के खिलाफ एक विवादित ई-मेल लीक हुआ था। इस बारे में टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने आखिकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि 2005 में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान ग्रेग चैपल ने गांगुली के खिलाफ एक ई-मेल बीसीसीआई को भेजा था, जो लीक हो गया था। चलिए आपको बताते हैं कि सहवाग ने इस मामले पर क्या अहम खुलासा किया है:
'नजफगढ़ के नवाब' ने शुक्रवार को कोलकाता में एक चैट शो के दौरान कहा, 'मैं टेस्ट मैच के दौरान फील्डिंग करते समय थोड़ा आराम करना ठीक समझता था। मेरे अंपायर्स के साथ रिश्ते अच्छे रहे, इसलिए मैं उनसे कहता था कि ब्रेक की जरूरत है और वह पूछते थे कि कितने समय? मैं कहता था कि पेट खराब है तो कम से कम पांच ओवर और वो बोले कि ठीक है।'
3 of 5
सौरव गांगुली और ग्रेग चैपल
सहवाग ने आगे कहा, 'मैंने ग्रेग चैपल से कहा कि मेरा पेट ठीक नहीं है। इसके बाद मैंने देखा कि ग्रेग चैपल ई-मेल लिख रहे हैं और मैं उनके बिलकुल पीछे बैठा था। वह बीसीसीआई को कुछ लिख रहे थे, इसलिए मैंने ध्यान देना शुरू किया और पाया कि वह 'दादा' के बारे में कुछ लिख रहे हैं। फिर मैं जब मैदान में लौटा तो दादा को ई-मेल के बारे में बताया।'
4 of 5
वीरेंद्र सहवाग और ग्रेग चैपल
39 वर्षीय सहवाग ने आगे कहा, 'जब चैपल ई-मेल लिख रहे थे तब मैंने कुछ नहीं कहा, लेकिन सौरव गांगुली को मैंने जरूर बताया कि वह बीसीसीआई को कुछ गंभीर मामला लिख रहे हैं और आपको बोर्ड से जरूर बात करना चाहिए।'
5 of 5
सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग
यह किसी से छुपा नहीं है कि टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स जैसे सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, सचिन तेंदुलकर आदि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच को पसंद नहीं करते थे। ग्रेग चैपल का टीम इंडिया के कोच पद का कार्यकाल विवादों से भरा रहा। उन्होंने सौरव गांगुली को टीम से बाहर निकाला। वैसे आपको बता दें कि चैपल का ई-मेल लीक हुआ था, जिसकी वजह से गांगुली और कोच के बीच विवाद बढ़ा और फिर दादा को कप्तानी गंवानी पड़ी।