केपटाउन टेस्ट के बाद टीम इंडिया सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13 जनवरी से दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। केपटाउन में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग नें टीम इंडिया की उम्मीद पर पानी फेर दिया है।
टीम इंडिया की उम्मीद पर सहवाग ने इस तरह फेरा पानी, सीरीज को लेकर बोल दी इतनी बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले इस पूर्व बल्लेबाज का कहना है कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कमबैक करने का कम ही चांस है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिर्फ 30 प्रतिशत ही चांस है, जो टीम इंडिया सीरीज में कमबैक कर सके। सीरीज में दक्षिण अफ्रीका पहले ही 1-0 से बढ़त बना ली है।
गौरतलब है कि इससे पहले सहवाग ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बात को नकारते हुए कहा था कि शिखर धवन और रोहित शर्मा को सेंचुरियन टेस्ट से ड्रॉप नहीं किया जाना चाहिए। सहवाग ने एक चैनल के साथ बातचीत में इन दोनों बल्लेबाजों का बचाव करते हुए कहा कि ये बल्लेबाज तेजी से रन बनाते हैं और इन्हें दूसरे टेस्ट के प्लेइंग इलेवन में बने रहना चाहिए।
वहीं, टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सहवाग के बयान से पहले रोहित शर्मा और शिखर धवन को लेकर बड़ी बात कही थी। दरअसल, गांगुली केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन से बेहद खफा थे। खासकर वो ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा को एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि शिखर धवन और रोहित शर्मा को सेंचुरियन के दूसरे टेस्ट में नहीं रखा जाना चाहिए।
मालूम हो कि सहवाग ने कहा था कि टीम इंडिया को 7 बल्लेबाजों और 4 गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए। उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया अंजिक्य रहाणे के रूप में अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकता है। उन्हें 4 गेंदबाजों के साथ उतरने की कोशिश करनी चाहिए। यदि टीम इंडिया को जीतना है तो विराट और रोहित को अहम भूमिका निभानी होगी।'