किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा और मेंटर वीरेंद्र सहवाग के बीच विवाद की खबरें जोरों पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि प्रीति ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद वीरेंद्र सहवाग ने भड़कीले अंदाज में बात की। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि सहवाग जल्द ही फ्रैंचाइजी के साथ अपना नाता तोड़ सकते हैं।
2 of 6
प्रीति जिंटा और वीरेंद्र सहवाग
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन को तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजना इस विवाद के फसाद की जड़ बताया गया। पंजाब की हार से सकपकाई प्रीति ने मैच के बाद सहवाग से तल्ख मिजाज में बातचीत की। सहवाग ने फ्रैंचाइजी के अन्य मालिकों को कहा कि वह प्रीति के नखरें नहीं झेलेंगे।
3 of 6
वीरेंद्र सहवाग और प्रीति जिंटा
हालांकि, उन्होंने इस मामले पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। यही नहीं, खबरों की माने तो सहवाग ने अन्य मालिकों को यह तक कह दिया कि उनके क्रिकेट के दिमाग से प्रीति दूरी ही रखें तो बेहतर।
अब प्रीति और सहवाग ने अलग-अलग जरियों से इस खबर का खंडन किया है। प्रीति ने जहां ट्वीट करके अपनी सफाई पेश की तो सहवाग ने एक टीवी चैनल पर बातचीत में असलियत बताई। इंडिया टीवी से बातचीत में सहवाग ने कहा कि यह बिलकुल आधारहीन बातें हैं।
5 of 6
वीरेंद्र सहवाग और प्रीति जिंटा
दरअसल, राजस्थान के खिलाफ गुरुवार को मैच के बाद प्रीति और सहवाग की कुछ फोटोज मीडिया में आई थी। एक फोटो आई थी, जिसमें प्रीति ने अपना सिर पकड़ रखा था। इन तस्वीरों को आधार बनाकर खबर आई कि प्रीति इससे खुश नहीं थी कि अश्विन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए क्यों भेजा गया।