{"_id":"5a5a15214f1c1be3408b4a0c","slug":"wriddhiman-saha-does-not-get-change-in-second-test-against-south-africa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: ऋद्धिमान साहा को क्यों नहीं मिली दूसरे टेस्ट में जगह, हुआ खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: ऋद्धिमान साहा को क्यों नहीं मिली दूसरे टेस्ट में जगह, हुआ खुलासा
Sat, 13 Jan 2018 07:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Jan 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋधिमान साहा
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट में तीन बदलाव करके सभी को हैरान कर दिया है। टीम इंडिया में विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को जगह मिलने से फैंस निराश हैं। पार्थिव पटेल को साहा की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
2 of 5
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस के समय साहा को नहीं खिलाने का कारण बताया। उन्होंने कहा, 'ऋद्धिमान साहा को हैमस्ट्रिंग में हलका दर्द है और इसी वजह से वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हम पांच दिन तक उनकी उपलब्धता की रिस्क नहीं उठा सकते।'
3 of 5
पार्थिव पटेल
- फोटो : ESPN
वैसे मैच से एक शाम पहले नेट्स पर साहा को अपेक्षाकृत कम अभ्यास करते देखा गया जबकि पार्थिव पटेल ने खूब ट्रेनिंग की। बता दें कि साहा का पहले टेस्ट में बल्ले से प्रदर्शन फीका रहा था। उन्होंने केपटाउन टेस्ट में 0 और 8 रन बनाए। हालांकि, साहा ने इस दौरान एमएस धोनी के एक टेस्ट में सर्वाधिक शिकार करने के रिकॉर्ड को जरूर तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
के एल राहुल
- फोटो : BCCI
वहीं पार्थिव पटेल ने अपने आखिरी मैच में 71 रन की पारी खेली थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज पटेल ने केएल राहुल के साथ चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 152 रन की साझेदारी की थी। टीम इंडिया ने यह मुकाबला 75 रन से जीता था। उल्लेखनीय है कि पटेल ने भारत से बाहर अपना आखिरी मैच 2004 में खेला था। तब उनकी उम्र 18 साल थी।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
बहरहाल, बता दें कि टीम इंडिया ने साहा के अलावा शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को बाहर बैठाकर केएल राहुल व इशांत शर्मा को मौका दिया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।