फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 वर्ल्ड कप: भारतीय महिलाओं ने फाइनल में बनाई जगह, विराट-सहवाग सरीखे दिग्गजों ने दी बधाई

Thu, 05 Mar 2020 01:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 05 Mar 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Virat, sehwag, Mithali congratulated Team india after reaching maiden women's world t20 final
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : T20 World Cup Twitter

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल में कोई भी गेंद खेले बगैर ही फाइनल में पहुंच गई। सिडनी में लगातार हो रही बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला पहला सेमीफाइनल मुकाबला रद्द हो गया, जिसके बाद आईसीसी के नियम के मुताबिक भारत को ग्रुप में शीर्ष पर रहने की वजह से फाइनल का टिकट मिल गया।



हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम द्वारा पहली बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर क्रिकेट के दिग्गजों ने भी उन्हें अपनी बधाइयां और शुभकामना संदेश भेजे।

Virat, sehwag, Mithali congratulated Team india after reaching maiden women's world t20 final
जीत के बाद विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर पूरी टीम को फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी और कहा कि हमें आप सभी पर गर्व है। विराट ने टीम को फाइनल के लिए भी शुभकामनाएं दी।
 

Virat, sehwag, Mithali congratulated Team india after reaching maiden women's world t20 final
Birthday special: Virendra sehwag

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने अपने अंदाज में टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल मैच होता तो अच्छा होता लेकिन इंद्र भगवान के आगे कौन जीत सकता है। मेहनत का परिणाम अच्छा मिलता है। ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीतने का इनाम। बधाई महिला टीम इंडिया और रविवार के लिए शुभकामनाएं
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat, sehwag, Mithali congratulated Team india after reaching maiden women's world t20 final
वीवीएस लक्ष्मण

वहीं पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मैच देखने में ज्यादा मजा आता लेकिन फाइनल में पहुंचने के लिए बधाई टीम इंडिया। ग्रुप स्टेज के चारों मैच जीतने का इनाम। महिला दिवस पर होने वाले फाइनल के लिए शुभकामनाएं लड़कियों।
 

विज्ञापन
Virat, sehwag, Mithali congratulated Team india after reaching maiden women's world t20 final
सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी महिला टीम को टी-20 के फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी और आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed