फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World T20: भारत के फाइनल में पहुंचते ही टूटा अंग्रेजों का दिल, कैमरे में कैद हुए मायूस चेहरे

Thu, 05 Mar 2020 12:51 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 05 Mar 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Would have been good to have reserve day Heather Knight gutted after England exit T20 World Cup
हीथर नाइट - फोटो : सोशल मीडिया

महिला टी-20 विश्व कप के पहला सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। सिडनी में बारिश ने ऐसा कहर ढाया कि बिना टॉस हुए ही मैच रद्द हो गया। लीग मैच में जीत से मिले अंकों के आधार पर भारतीय टीम ने पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। मैच के रद्द होने के कारण इंग्लैंड की टीम की कप्तान हीथर नाइट काफी निराश नजर आईं।



Would have been good to have reserve day Heather Knight gutted after England exit T20 World Cup
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

हीथर नाइट ने इस दुर्भाग्यपूर्ण मैच के बारे में कहा कि बड़ी निराशा होती है कि आपका सफर वर्ल्ड कप से इस तरह समाप्त होता है। उन्होंने कहा कि सच पूछो तो हम इस तरह से टी-20 विश्व कप का अंत नहीं चाहते थे, लेकिन आप कुछ कर भी नहीं सकते। बेहतर होता कि सेमीफाइनल के लिए एक रिजर्व डे होता। नाइट ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच गंवाना हमें भारी पड़ गया। हम फाइनल में पहुंच सकते थे, इसकी उम्मीद हमें थी।

Would have been good to have reserve day Heather Knight gutted after England exit T20 World Cup
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

मालूम हो कि इंग्लैंड इस टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ा था, लेकिन उसे हार मिली थी। हीथर ने आगे कहा कि मौसम ने सारा खेल खराब कर दिया। हम सेमीफाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार थे, लेकिन निराशा हाथ लगी। उन्होंने अपनी टीम की खिलाड़ियों के बारे में कहा कि सारा ग्लेन और सोफी एकलेस्टोन ने शानदार प्रदर्शन किया। इसलिए वो थोड़ी निराश हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छे तरीके से नहीं हुई, लेकिन हमने बाद में बेहतरीन खेल दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Would have been good to have reserve day Heather Knight gutted after England exit T20 World Cup
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी के नियम के मुताबिक किसी भी टी-20 मुकाबले का परिणाम निकलने के लिए कम से कम 10-10 ओवर का खेल होना जरूरी है, लेकिन पहले सेमीफाइनल में बारिश थमी नहीं। इसकी वजह से टॉस तक नहीं हो पाया और मुकाबला रद्द हो गया। ऐसे में नियम यह कहता है कि जिस टीम के पास बेहतर नेट रन रेट और ज्यादा पॉइंट हो, वह फाइनल में पहुंच जाएगा। इस नियम के आधार पर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई।

इस नियम के अनुसार पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा भारत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed