विराट के बचपन के कोच ने माइकल वॉन को दिया करारा जवाब, कहा कोहली को विश्राम की जरूरत नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शर्मा ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘मेरा ये मानना कि आईपीएल के प्रदर्शन से विराट की कप्तानी का आकलन करना गलत है क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखा चुके हैं कि वह बेहद सफल कप्तान हैं। उनकी अगुवाई में भारत टेस्ट में नंबर एक टीम बनी और वनडे में टीम नंबर दो पर है। हमने उनकी कप्तानी में लगातार 10-11 श्रृंखलाएं जीती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कप्तानी में उनका रिकार्ड शानदार है। आईपीएल में कुछ मैच हार जाने से यह कहना कि वह एक अच्छे कप्तान नहीं है, गलत है। वह बेहतरीन कप्तान हैं जो हमेशा सकारात्मक कप्तानी करता है। दुर्भाग्य से उनकी टीम आरसीबी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है लेकिन उम्मीद है कि आगे वह अच्छा खेल दिखाएगी। ’’
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कोहली को ब्रिटेन में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले विश्राम देने के लिए कहा लेकिन शर्मा ने उनके इस सुझाव को सिरे से खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं वान से सहमत नहीं हूं। विराट को विश्राम की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। वह ऐसा खिलाड़ी है जो चुनौतियां स्वीकार करता है और अपने प्रदर्शन से जवाब देता है। ऐसा नहीं है कि उनका मनोबल गिरा है। ’’
शर्मा ने कहा कि कोहली का लक्ष्य भारत को खेल के हर प्रारूप में नंबर एक बनाना है।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने उनकी कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया है तथा आगे भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। यह कहना सही नहीं है कि आईपीएल के कुछ मैच हार जाने से उनका मनोबल गिरा होगा। वह बेहद सकारात्मक खिलाड़ी है। उनका लक्ष्य भारत को हर प्रारूप में नंबर एक बनाना है। ’’
इनपुट: भाषा