फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने बच्चे के लिए विराट ने छोड़ा टीम का साथ, इस पर स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान

Tue, 22 Dec 2020 01:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 22 Dec 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli would have faced pressure to stay on but credit to him for taking paternity leave says Steve Smith
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : screenshot from video by twitter@BCCI

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने मंगलवार को कहा कि विराट कोहली को अपने बच्चे के जन्म को क्रिकेट पर प्राथमिकता देने का श्रेय दिया जाना चाहिए क्योंकि भारतीय कप्तान पर पूरी टेस्ट श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया में रुकने का काफी दबाव था। एडिलेड में पहले टेस्ट में आठ विकेट की हार के बाद भारतीय टीम चार टेस्ट की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ गई है।

Virat Kohli would have faced pressure to stay on but credit to him for taking paternity leave says Steve Smith
विराट कोहली-स्टीव स्मिथ - फोटो : social Media

कोहली मंगलवार को स्वदेश रवाना होंगे, जिससे कि अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रह सकें। दूसरा टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। स्मिथ ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'बेशक यह भारत के लिए बड़ा नुकसान है कि वह बाकी श्रृंखला में नहीं खेलेगा। हमें देखना होगा कि वह पहली पारी में किस तरह खेला। यह गेंदबाजी की अनुकूल पिच पर अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ स्तरीय प्रदर्शन था। मैंने पहले टेस्ट के बाद उसे बधाई दी और कहा कि आपकी यात्रा सुखद रहे, उम्मीद करता हूं कि बच्चे के साथ सब कुछ सही रहेगा। अपनी पत्नी को मेरी ओर से शुभकामनाएं दीजिए।'

Virat Kohli would have faced pressure to stay on but credit to him for taking paternity leave says Steve Smith
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN

स्मिथ ने कहा, 'मुझे यकीन है कि उस पर यहां रुकने के लिए काफी दबाव रहा होगा, लेकिन कदम उठाना और अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौटना, इसके लिए उसे श्रेय जाता है। वह निश्चित तौर पर इसका गवाह बनना चाहता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli would have faced pressure to stay on but credit to him for taking paternity leave says Steve Smith
विराट कोहली - फोटो : screenshot from video by twitter@BCCI

कोहली ने पहले दिन-रात्रि टेस्ट की पहली पारी में 74 रन बनाए थे जो दोनों टीमों की ओर से किसी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। स्मिथ सिर्फ एक रन बना पाए थे। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न के नजरिए से भी सहमत नहीं हैं कि सभी टेस्ट मैचों में लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Virat Kohli would have faced pressure to stay on but credit to him for taking paternity leave says Steve Smith
विराट कोहली - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'निजी तौर पर मैं चाहूंगा कि लाल गेंद का क्रिकेट जिंदा रहे। मुझे लगता है कि एक श्रृंखला काफी है। जैसा कि हमने एडिलेड में देखा, इसने शानदार काम किया, यह दर्शनीय था। हमने काफी अच्छे दिन-रात्रि मैच खेले हैं, लेकिन कुल मिलाकर निजी तौर पर मैं लाल गेंद का काफी क्रिकेट खेलना चाहता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed