फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'क्रिकेट के भगवान' ने बताया, आखिर क्या है वो कारण, जो विराट कोहली को करता है सबसे जुदा

Wed, 01 Aug 2018 12:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
virat kohli work ethics sets him apart from others says sachin tendulkar
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बताया है कि आखिर वो क्या कारण है, जो विराट कोहली को सबसे जुदा करता है। तेंदुलकर ने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की सबसे बड़ी खूबी है 'अपनी कमी को खोजने और उसे सुधारने की क्षमता।' यही वजह है जो उन्हें दूसरों से सबसे जुदा बनाता है।

virat kohli work ethics sets him apart from others says sachin tendulkar
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

200 टेस्ट में 15,921 रन बनाने वाले सर्वकालिक महान बल्लेबाज तेंदुलकर ने कोहली के वर्क एथिक की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा कोहली की आंखों में भूख और आग देखी है। मुझे उनकी सर्वश्रेष्ठ चीज लगती है कि जिस पल वह महसूस करते हैं कि किसी क्षेत्र में सुधार करना है, तो तुरंत नेट्स पर जाकर उस समस्या को सुधारने में जुट जाते हैं।'

virat kohli work ethics sets him apart from others says sachin tendulkar
सचिन तेंदुलकर

स्काई स्पोर्ट्स ने तेंदुलकर के हवाले से कहा, 'एक खिलाड़ी तभी आगे बढ़ता है जब वह किसी चीज को स्वीकार करे। स्वीकार करने में काफी मेहनत लगती है। ठीक है, ये वह क्षेत्र हैं, जिसमें मैं अच्छा नहीं कर पा रहा हूं और मुझे जाकर इसे बदलने की जरूरत है। कोहली ऐसा करने में कभी हिचकिचाते नहीं हैं।' कोहली ने 66 टेस्ट में 53.40 की औसत से 5,554 रन बनाए हैं। हालांकि, चार साल पहले इंग्लैंड दौरे पर वह बुरी तरह फ्लॉप रहे थे और पांच टेस्ट में 13.40 की औसत से केवल 134 रन ही बना सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli work ethics sets him apart from others says sachin tendulkar
VIRAT KOHLI TEST

तेंदुलकर ने कोहली को सलाह दी है कि वह अपने फॉर्म की चिंता किए बगैर मैच की तैयारी करें। उन्होंने कहा, 'विराट इस समय अच्छे फॉर्म में हैं। उन्हें इसे बरकरार रखने की जरूरत है। किसी दौरे से पहले वह खुद को जिस तरह तैयार करते हैं, वह वाकई शानदार हैं। उन्हें इसे जारी रखना चाहिए। उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, कुछ खराब दौरे भी होते हैं। मगर इससे दुनिया खत्म नहीं हो जाती है।'

विज्ञापन
virat kohli work ethics sets him apart from others says sachin tendulkar
विराट-शास्त्री

इसके अलावा टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी 29 वर्षीय कोहली की तारीफ करते हुए कहा, 'कप्तान की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह कभी चुनौती का सामना करने से घबराते नहीं हैं। मैं उनकी तैयारी को काफी मानता हूं। वह आगे बढ़ना पसंद करते हैं और साथ ही यह भी जानते हैं कि सफलता हासिल करने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed