फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कोहली की टोली' ने 11 साल पहले आज ही के दिन जीता था U-19 वर्ल्डकप, ऐसा था फाइनल मैच का रोमांच

Sat, 02 Mar 2019 05:21 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
virat kohli won under 19 world cup on 2nd march 2008
virat kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए आज की तारीख ऐतिहासिक है। आज से 11 साल पहले 02 मार्च 2008 को विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। मोहम्मद कैफ के बाद कोहली अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने वाले भारत के दूसरे कप्तान बने थे।

virat kohli won under 19 world cup on 2nd march 2008
virat kohli

विराट सन 2008 में अंडर 19 वर्ल्डकप में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे थे। मलेशिया के क्वालालांपुर में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम थी। टॉस जीत कर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

virat kohli won under 19 world cup on 2nd march 2008
under 19 team

इस मैच में विराट कुछ खास नहीं कर पाए थे। वे केवल 34 गेंदें खेलकर 19 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। मैच में टीम इंडिया 46वें ओवर में ही केवल 159 रन बना कर ही आउट हो गई थी। बारिश से प्रभावित इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को 25 ओवर में 116 रन ही बनाने का संशोधित लक्ष्य दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli won under 19 world cup on 2nd march 2008
virat kohli

दक्षिण अफ्रीका की टीम 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर केवल 103 रन ही बना सकी और विराट कोहली की टीम ने इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद विराट कोहली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं  देखा और आज क्रिकेट की एक खास मिसाल बन चुके हैं।

विज्ञापन
virat kohli won under 19 world cup on 2nd march 2008
virat kohli

विराट कोहली की इस टीम में तरुवर कोहली, सौरभ तिवारी और रविंद्र जडेजा जैसे शानदार खिलाड़ी भी थे, जिनके दम पर कोहली ब्रिगेड ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed