घर में छोटे बच्चे हों तो माता-पिता अतिरिक्त सतकर्ता बरतते हैं। हर माता-पिता ने अपने जीवन में ऐसा समय जरूर देखा होता है, जब उनके बच्चे ने उन्हें पूरी रात परेशान किया हो। चीन में एक थके हुए पिता ने बच्चे को चकमा देते हुए झपकी लेने के लिए एक रचनात्मक तरीका खोज निकाला है, जो काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, चीन में अपने छोटे से बच्चे परेशान एक पिता ने ऐसी ट्रिक अपनाई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यहां एक पिता ने अपने छोटे बच्चे को सुलाने के लिए शानदार ट्रिक अपनाई है।
अपने नवजात बच्चे के साथ बिस्तर पर लेटे हुए एक पिता ने अपनी पलकों पर नकली आंखों का एक जोड़ा डालकर बच्चे को विश्वास दिलाया कि वह अभी भी जाग रहा है। हालांकि, बच्चे को सुलाने के लिए जल्दी से तैयार पिता ने एक नर्सरी कविता गाते हुए उसकी रिकॉर्डिंग भी कर दी।
इस शख्स ने अपनी पलकों पर नकली आंखें बनाई ताकि बच्चे को लगे कि वो जाग रहा है। चाइनीज सोशल मीडिया पर शख्स की इस ट्रिक की काफी तारीफ हो रही है। दरअसल, यूट्यूब के एक वीडियो में देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति अपने बच्चे को अपने साथ सुलाए हुए है और ऐसा लग रहा है कि वो जगा हुआ है क्योंकि अपनी पलकों पर उसने नकली आंखें बनाई हुई हैं।
साथ ही इस पिता ने अपने मोबाइल पर गाना भी चला रहा है, ताकि बच्चा आसानी से सो सके। यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या इस ट्रिक को सफलता मिल पाई, क्योंकि वीडियो में बच्चा सोता हुआ दिख रहा है। यूट्यूब पर इस वीडियो में कई वीडियो शामिल हैं, जिसमें आदमी छोटे बच्चे को संभालने के लिए कई तरह की रचनात्मक ट्रिक आजमाई हैं।